जनसंख्या के मामले में नंबर वन बनने पर सिब्बल का तंज, चीन से तुलना कर बोले- इसके बारे में भी सोचिए!

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 20 अप्रैल 2023। भारत, चीन को पछाड़कर दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बन गया है। राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने इसे लेकर सरकार को निशाने पर ले लिया है। कपिल सिब्बल ने महंगाई, बेरोजगारी और जीडीपी जैसे मुद्दों पर चीन से तुलना कर भारत सरकार की आलोचना की है। सिब्बल ने ट्वीट करते हुए लिखा कि जनसंख्या के मामले में भारत, चीन से आगे निकल गया है।
भारत की आबादी 142.8 करोड़ हो गई है, वहीं चीन की आबादी 142.5 करोड़ है। अन्य पैरामीटर की बात करें तो वर्ल्ड बैंक के डाटा के अनुसार, चीन की जीडीपी- 17.73 ट्रिलियन डॉलर है, वहीं भारत की जीडीपी- 3.18 ट्रिलियन है। सिब्बल ने बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए लिखा कि ‘बेरोजगारी चीन में 4.8 प्रतिशत है और भारत में 7.7 प्रतिशत है। वार्षिक महंगाई (उपभोक्ता कीमत) चीन में एक प्रतिशत है और भारत में यह 5.1 प्रतिशत है। इसके बारे में भी सोचिए!’ 

कांग्रेस ने भी कसा तंज
कांग्रेस ने भी बुधवार को बेरोजगारी के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा। बता दें कि संयुक्त राष्ट्र के डाटा के अनुसार, अब भारत दुनिया का सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश बन गया है। इस पर कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने तंज कसते हुए कहा कि भारत की जनसंख्या बढ़ती जा रही है और यह दुनिया का सबसे युवा देश बन गया है लेकिन हमारे युवाओं के लिए नौकरी कहां हैं? जनसांख्यिकी विभाजन हमारे लिए जनसांख्यिकी तबाही भी बन सकता है क्योंकि अगर हमारे युवाओं के पास नौकरी नहीं है और रोजगार को लेकर कोई बात भी नहीं हो रही है। 

वहीं भारत के चीन को पछाड़कर सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश बनने पर चीन ने कहा है कि उसके पास अब भी 90 करोड़ से अधिक लोगों का गुणवत्ता वाला मानव संसाधन मौजूद है, जो तेज गति से विकास कर रहा है। चीन ने कहा कि केवल जनसंख्या का आकार नहीं बल्कि उसकी जनसंख्या की गुणवत्ता भी देखनी चाहिए। 

Leave a Reply

Next Post

गडकरी ने अल्पाइन टेक्नोलॉजी मेले को किया संबोधित, बोले- भारत में बनाएंगे 250 से ज्यादा रोपवे

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 20 अप्रैल 2023। केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने ऑस्ट्रिया के इंसब्रुक में अल्पाइन टेक्नोलॉजी मेले -इंटरअल्पाइन 2023 को संबोधित करते हुए कहा कि भारत आने वाले 5 वर्षों में 1,200 किमी लंबाई के 250 से ज्यादा रोपवे तैयार करने […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक