सीमा हैदर का दिल छूने वाला बयान- ‘मैं बेटी पाकिस्तान की थी पर बहू भारत की हूं, मुझे यहां रहने दिया जाए’

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 26 अप्रैल 2025। पाकिस्तानियों को उनके देश वापस भेजने के केंद्र सरकार के आदेश के बाद सीमा हैदर ने प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से उसे भारत में रहने देने की गुहार लगाते करते हुए कहा कि वह बेशक पाकिस्तान की बेटी थी लेकिन अब बहू भारत की है। दो साल पहले सीमा ने अपने 4 बच्चों के साथ कथित तौर पर अवैध रूप से भारत में प्रवेश किया था और गौतमबुद्ध नगर जिले में सचिन मीणा के साथ रह रही है। सीमा का दावा है कि सचिन से शादी के बाद उसने हिंदू धर्म अपना लिया है।

मैं मोदी-योगी की अमानत हूं, मुझे भारत में रहने दें: सीमा हैदर
सीमा ने शुक्रवार शाम सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर वीडियो साझा किया जिसमें एक व्यक्ति उससे कुछ पूछता है। इस पर सीमा कहती है कि मैं पाकिस्तान नहीं जाना चाहती सर।  इसके बाद वह व्यक्ति पूछता है कि मोदी (प्रधानमंत्री) जी से क्या गुहार लगाना चाहेंगी। इस पर सीमा को यह कहते सुना जा सकता है कि मैं यही गुहार लगाना चाहूंगी मोदी जी और योगी जी (उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ) से कि मैं इनकी शरण में हूं, मैं इनकी अमानत हूं, बेटी पाकिस्तान की थी लेकिन बहू भारत की हूं। मुझे यहां रहने दिया जाए। इसी साल सीमा ने 18 मार्च को एक बेटी को जन्म दिया था।

नेपाल के रास्ते भारत आई सीमा, अवैध प्रवेश मामले में मिली थी जमानत
पाकिस्तान के सिंध प्रांत के जैकोबाबाद की निवासी सीमा मई 2023 में कराची में अपने घर को छोड़कर बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते भारत आ गई थी। उसने जुलाई में उस समय सुर्खियां बटोरीं, जब भारतीय अधिकारियों ने उसे उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के रबूपुरा इलाके में 27 वर्षीय सचिन के साथ रहते पकड़ा। कथित तौर पर दोनों 2019 में ऑनलाइन गेम खेलते समय संपर्क में आए थे। सीमा के अपने पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर से 4 बच्चे है। गुलाम ने पहले अपने बच्चों का संरक्षण हासिल करने के लिए एक भारतीय वकील की सेवा ली थी। जुलाई 2023 में सीमा और सचिन को गिरफ्तार किया गया था। सीमा पर अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने का आरोप है, जबकि सचिन पर अवैध प्रवासी को शरण देने का मामला दर्ज किया गया था। बाद में, दोनों को जमानत पर रिहा कर दिया गया था।

Leave a Reply

Next Post

विस्फोट से थर्राया सहारनपुर! कई किलोमीटर तक गूंजी धमक, लोग बोले- ऐसा मंजर पहले कभी नहीं देखा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव सहारनपुर 26 अप्रैल 2025। उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जिले के देवबंद थाना इलाके में शनिवार को एक पटाखा फैक्टरी में भीषण धमाका हुआ जिसकी गूंज करीब 2 किलोमीटर तक सुनी गई। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने भारी नुकसान की आशंका जताई है, […]

You May Like

रक्षा खरीद की समयसीमा घटाई गई, रक्षा सचिव बोले- इससे 69 हफ्तों का समय बचेगा....|....देश की सुरक्षा-तरक्की में महिलाओं का बढ़ रहा योगदान....|....दिल्ली सरकार का ऐतिहासिक कदम: प्रदूषण रोकने के लिए ऊंची इमारतों पर 'एंटी-स्मॉग गन' लगाना किया अनिवार्य....|....कनाडा में सिख संगठनों का भारत विरोधी एजेंडा तेज, बोले- G7 समिट में प्रधानमंत्री मोदी को न बुलाया जाए....|....‘जो भारत में रहना चाहता है, उसे वंदे मातरम् कहना होगा’: महामंडलेश्वर का राष्ट्रवाद पर जोर....|....मिस वर्ल्ड 2025 का फाइनल आज, ईशान-जैकलीन लगाएंगे बॉलीवुड का तड़का; सोनू सूद होंगे सम्मानित....|....'पाकिस्तान से बदले में हमें दुश्मनी ही मिली', वैश्विक सुरक्षा सम्मेलन में बोले सीडीएस अनिल चौहान....|....नायडू बोले- अमेरिका-चीन के साथ भारत की प्रतिस्पर्धा अब शुरू हुई है, विकास के लिए अच्छी नीति महत्वपूर्ण....|....सुरक्षाबलों ने गिरफ्तार किए नौ उग्रवादी, हथियार और संचार उपकरण बरामद....|....डोनाल्ड ट्रंप ने इस्पात आयात पर दोगुना किया टैरिफ, चार जून से लागू होगा फैसला, चीन को दिया बड़ा झटका