महाराष्ट्र निकाय चुनाव में ‘स्याही’ विवाद पर राहुल गांधी ने कहा-  आयोग नागरिकों को गुमराह कर रहा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 16 जनवरी 2026। महाराष्ट्र निकाय चुनावों में मार्कर पेन में इस्तेमाल होने वाली ‘पक्की’ स्याही की गुणवत्ता को लेकर उठे विवाद के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने निर्वाचन आयोग पर नागरिकों को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को कहा कि ‘‘वोट चोरी एक देश विरोधी कृत्य है”। महाराष्ट्र राज्य निर्वाचन आयोग ने बृहस्पतिवार शाम को कहा कि वह विपक्ष के नेताओं के आरोपों के बाद निकाय चुनावों में इस्तेमाल मार्कर पेन वाली ‘पक्की’ स्याही की गुणवत्ता की पूरी जांच करेगा। विपक्षी नेताओं ने आरोप लगाया था कि मतदाताओं की उंगली पर लगा निशान आसानी से हटाया जा सकता है, जिससे फर्जी मतदान हो सकता है।

BMC समेत 29 नगर निकायों के लिए मतदान के बीच बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो सामने आए, जिनमें दावा किया गया कि एसीटोन जैसे रसायन का इस्तेमाल करके स्याही कैसे हटाई जा सकती है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इन दावों को खारिज कर दिया। राहुल गांधी ने इस विवाद के संबंध में ‘एक्स’ पर एक खबर साझा की, जिसमें कहा गया था, ‘‘विपक्ष, मतदाता मार्कर की स्याही फीकी पड़ने पर गुस्सा दिखा रहे हैं। निर्वाचन आयोग लोगों को गुमराह कर रहा है, इसी वजह से हमारे लोकतंत्र पर से भरोसा खत्म हो गया है। वोट चोरी एक राष्ट्र विरोधी कृत्य है।

EC आयुक्त दिनेश वाघमारे ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि इस विवाद को देखते हुए आयोग आने वाले जिला परिषद चुनावों में मार्कर पेन का इस्तेमाल नहीं करेगा, बल्कि कर्नाटक सरकार की कंपनी मैसूर पेंट्स एंड वार्निश लिमिटेड की बनाई पारंपरिक स्याही का इस्तेमाल करेगा, जिसका इस्तेमाल विधानसभा और लोकसभा चुनावों में हुआ। वाघमारे ने कहा, ‘‘आयोग ने जांच करने का फैसला किया है। इसमें न सिर्फ स्याही की गुणवत्ता बल्कि दिन भर वितरित किए गए वीडियो भी शामिल होंगे। वीडियो की जांच यह पता लगाने के लिए है कि उंगली पर स्याही वोटिंग के दौरान लगाई गई थी या किसी शरारती तरीके से।” राज्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा, ‘‘हम पूरे राज्य में इस्तेमाल हुए मार्कर पेन के आज रैंडम नमूने करेंगे और हमें दी गई स्याही की गुणवत्ता की जांच करेंगे।

Leave a Reply

Next Post

गणतंत्र दिवस परेड: कर्तव्य पथ पर दिखेगी युद्ध की व्यूह रचना, पहली बार मूक योद्धाओं का दस्ता होगा शामिल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 17 जनवरी 2026। इस वर्ष 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड में भारतीय सेना का एक नया और भव्य स्वरूप देखने को मिलेगा। रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह के अनुसार, पहली बार सैन्य टुकड़ियां कर्तव्य पथ पर वास्तविक युद्ध की व्यूह रचना पेश […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग