कंगना रनौत का क्रिकेटर्स पर बड़ा बयान ‘बॉर्डर पर सैनिक लड़ रहे और हमारे खिलाड़ी पाकिस्तानियों को गले लगा रहे’

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 11 अक्टूबर 2023। बाॅलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत एक बार फिर से अपने बड़बोलेपन से सुर्खियां बटौर रही है। दरअसल, कंगना ने बाॅलीवुड के बाद अब क्रिकेटर्स पर निशाना साधा। उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म तेजस के प्रमोशन के दौरान पाकिस्तान और चीन से दुश्मनी पर बात की।  कंगना रनौत ने एक इंटरव्यू में कहा, हमारे सैनिक सरहदों पर हमारे लिए लड़ते हैं। मैं अभी टीवी पर कोई डिबेट देख रही थी। उसमें हमारे सैनिक पूछ रहे थे,  बॉलीवुड अपनी दोस्ती निभा रहा है। अपनी फिल्मों के जरिए पाकिस्तान और चीन के प्रति अपने प्यार को जाहिर कर रहा है। क्रिकेटर्स, पाकिस्तानी क्रिकेटर्स को गले लगा रहे हैं। तो क्या पाकिस्तान से सिर्फ मेरी ही दुश्मनी है? किसी और की पाकिस्तन से कोई दुश्मनी नहीं है? 
 
कंगना ने कहा,  हमने फिल्म बनाई है तेजस इस फिल्म में हमने सैनिकों की भावनाओं को हाईलाइट करने की कोशिश की है। हमने दिखाया है कि जब एक सैनिक सरहद पर लड़ रहा होता है तब इन सब चीजों की वजह से उसका मनोबल कैसे गिरता है

कंगना ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग राष्ट्रगान पर खड़े नहीं होते हैं। जब हमारे सैनिक पाकिस्तान में घुस कर एयरस्ट्राइक करते है तो यहां कहा जाता है कि  स्ट्राइक तो हुई ही नहीं थी। इस सब चीजों से सैनिकों का मनोबल कमजोर होता है।  

Leave a Reply

Next Post

दिल्ली में केजरीवाल सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे 'बस मार्शल गार्ड्स', बकाया भुगतान की कर रहे मांग

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 11 अक्टूबर 2023। दिल्ली परिवहन निगम में बस मार्शल के रूप में तैनात सैकड़ों नागरिक सुरक्षागार्ड ने अपने बकाये के भुगतान की मांग को लेकर आईएसबीटी (अंतरराज्यीय बस टर्मिनल) कश्मीरी गेट और तीस हजारी अदालत के बीच सड़क जाम की। दिल्ली पुलिस के एक […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं