रूस ने इंटरनेट पर कसा शिकंजा, बीबीसी सहित कुछ मीडिया वेबसाइटों पर लगाया गया प्रतिबंध

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कीव 04 मार्च 2022। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध का आज नौवां दिन है। यूक्रेन पर रूसी सेना का हमला रूकने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच रूस ने इंटरनेट पर अपना नियंत्रण बड़ा दिया है और बीबीसी सहित कुछ मीडिया वेबसाइटों पर प्रतिबंध लगा दिया है। रूसी मीडिया वाचडाग के अनुसार रूसी भाषा के यूएस-वित्त पोषित रेडियो चैनल और कुछ वेबसाइटों तक पहुंच को सीमित कर दिया गया है। दूसरी और रूसी सैन्य बलों ने यूक्रेन के दक्षिणपूर्व में यूरोप के सबसे बड़े जापोरिज्जिया न्‍यूक्लियर पावर प्‍लांट को भी जब्त कर लिया। न्यूज एजेंसी रायटर के अनुसार एक स्थानीय प्राधिकरण ने यह दावा किया है कि रूस की सेना ने सुबह हमला करने के बाद इसको अपने कब्जे में ले लिया है। बता दें कि आज सुबर ही रूस ने इस प्लांट पर हमला किया था जिसके बाद इसमें भयंकर आग लग गई थी जिसको बाद में बुझा लिया गया था। 

रूसी सेना के बारे में ‘फर्जी’ जानकारी फैलाने पर होगी जेल

यूक्रेन के साथ युद्ध के बीच रूसी संसद के निचले सदन ने एक कानून पारित किया है। इस कानून के तहत सेना के बारे में ‘फर्जी’ जानकारी फैलाने पर जेल की सजा हो सकती है। स्टेट ड्यूमा द्वारा पारित कानून में जानबूझकर गलत जानकारी फैलाने वालों के लिए जुर्माना और 15 साल की जेल की सजा का प्रावधान किया गया है। बता दें कि रूस में राष्ट्रपति पुतिन और उनकी सेना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहा है।

2-3 दिनों में सभी भारतीयों की हो जाएगी वापसी

स्लोवाकिया में भारत के राजदूत वनलालहुमा ने कहा कि जिस तरह से भारतीयों को वापिस लाने का अभियान काम कर रहा है उसके अनुसार 2-3 दिनों में ही सभी भारतीयों की वापसी हो सकती है। उन्होंने कहा कि सीमा पार करने के बाद छात्रों के लिए आवास, परिवहन उपलब्ध कराना उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती रहा।

Leave a Reply

Next Post

रूस ने यूक्रेन में सीजफायर का एलान किया, संकट में फंसे लोगों को निकालने के लिए फैसला

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव कीव 05 फरवरी 2022। रूस की ओर से यूक्रेन पर शुरू किए गए हमलों को अब 10 दिन हो चुके हैं। इसके बावजूद यूक्रेन के कई शहर अब भी रूसी सेना के नियंत्रण से बाहर हैं। अब अमेरिका और नाटो के अधिकारियों ने आशंका जताई […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं