निज्जर हत्या केसः 3 भारतीयों की गिरफ्तारी बाद ट्रूडो ने दी प्रतिक्रिया, खालिस्तान समर्थकों के पक्ष में कही बात

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

टोरंटो 05 मई 2024। खालिस्तान अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के आरोप में तीन भारतीय नागरिकों की गिरफ्तारी के एक दिन बाद  प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने खालिस्तान समर्थकों के पक्ष में बयान दिया है । ट्रूडो ने  कहा कि कनाडा “कानून के शासन वाला देश” है और यहां एक मजबूत व स्वतंत्र न्याय प्रणाली तथा अपने सभी नागरिकों की सुरक्षा के लिए मौलिक प्रतिबद्धता है।  उन्होंने कहा कि निज्जर की हत्या के बाद कनाडा के सिख समुदाय के कई लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “प्रत्येक कनाडाई को सुरक्षित रूप से रहने तथा कनाडा में भेदभाव व हिंसा के खतरों से मुक्त रहने का मौलिक अधिकार है।

कनाडाई  नागरिक निज्जर की 18 जून, 2023 को ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में एक गुरुद्वारे के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। एडमोंटन में रहने वाले भारतीय नागरिकों करण बरार (22), कमलप्रीत सिंह (22) और करनप्रीत सिंह (28) को हत्या और हत्या की साजिश के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया था। ट्रूडो ने गिरफ्तारी के बारे में शनिवार को टोरंटो में सिख विरासत एवं संस्कृति समारोह में कहा, “यह महत्वपूर्ण है क्योंकि कनाडा एक मजबूत व स्वतंत्र न्याय प्रणाली और अपने सभी नागरिकों की सुरक्षा के लिए मौलिक प्रतिबद्धता वाला कानून-सम्मत देश है।” कैनेडियन ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (CBC) ने ट्रूडो के हवाले से कहा, “जैसा कि (रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस) आरसीएमपी ने कहा है कि जांच जारी है। एक अलग और विशिष्ट जांच का दायरा कल गिरफ्तार किए गए तीन लोगों की संलिप्तता तक सीमित नहीं है।

पिछले साल सितंबर में खालिस्तान अलगाववादी निज्जर (45) की हत्या में भारतीय एजेंट की “संभावित” संलिप्तता के ट्रूडो के आरोपों के बाद भारत और कनाडा के बीच संबंधों में काफी तनाव आ गया था। भारत ने ट्रूडो के आरोपों को “बेतुका” और “प्रेरित” बताकर खारिज कर दिया है। भारत कनाडा में सिख अलगाववादी समूहों की मौजूदगी से लंबे समय से चिंतित है। भारत ने निज्जर को “आतंकवादी” घोषित किया था। हत्या के सिलसिले में तीन भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किए जाने के बाद, कनाडा में पुलिस ने अतिरिक्त विवरण दिए बिना कहा कि उन्होंने अमेरिकी कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ मिलकर गिरफ्तारी की है। पुलिस ने और गिरफ्तारियां होने के संकेत दिए हैं।

Leave a Reply

Next Post

जम्मू-कश्मीर: पुंछ में एयरफोर्स के वाहन पर आतंकी हमला, 1 जवान शहीद, 4 घायल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव पुंछ 05 मई 2024। जम्मू-कश्मीर के पुंछ में आतंकियों की कायराना हरकत सामने आई है। आतंकियों ने सुरनकोट गांव में सुरक्षाबलों के दो वाहनों पर तोबड़तोड़ फायरिंग की है। इस घटना में एयरफोर्स का एक जवान शहीद हो गया है जबकि 4 जवान घायल बताए जा रहे हैं। इनमें […]

You May Like

मरवाही में चार हाथियों का उत्पात, फार्म हाउस और खेतों को पहुंचाया भारी नुकसान....|....मोदी सबसे लंबे कार्यकाल वाले पीएम: दिल्ली सीएम से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद तक पहुंचे मंदिर; पूजा की....|....होर्मुज से जॉर्डन तक बढ़ा युद्ध का खतरा: ईरान ने अमेरिकी ठिकाने पर दागीं मिसाइलें, पश्चिम एशिया में हाई अलर्ट....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मीनाक्षी नटराजन मामले में आज चुनाव आयोग पहुंचेंगे कांग्रेस नेता, अहम मुलाकात....|....जंग के बीच अब पानी पर निशाना: ईरान के सिरिक में अमेरिकी बमबारी के बाद जलापूर्ति ठप, संकट और गहराने की आशंका....|....तृणमूल एमपी सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा, असम से राज्यसभा सांसद थीं ममता की पूर्व सहयोगी....|....सुशासन तिहार में मिले 37 लाख से अधिक आवेदनों का निराकरण करने का दावा खोखला - दीपक बैज....|....किशोर चंन्द्र पात्र बने एनटीपीसी कोरबा के कार्यकारी निदेशक....|....ईशा देओल की ‘घूंघट’ से खुलेगा डर का नया राज़