संजय राउत की पत्नी को ईडी ने कल बुलाया, आमने-सामने बैठाकर पूछताछ संभव

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 05 अगस्त 2022। पात्रा चॉल घाटोला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शिवसेना सांसद संजय राउत की पत्नी वर्षा को शुक्रवार को तलब किया है। पहले खबर आई थी कि ईडी ने राउत की पत्नी वर्षा को शुक्रवार सुबह 11 बजे तलब किया है। लेकिन समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, अब राउत की पत्नी को शनिवार के लिए समन जारी किया गया है।
माना जा रहा है कि ईडी के अधिकारी दोनों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ कर सकते हैं। बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेशी के दौरान न्यायाधीश देशपांडे ने राउत से पूछा कि क्या उन्हें कोई दिक्कत है तो राउत ने कहा, जिस कमरे में मुझे रखा गया है उसमें कोई खिड़की और वेंटिलेशन नहीं है। अदालत ने इस पर ईडी के वकील से स्पष्टीकरण मांगा। ईडी के वकील ने कहा, राउत को एसी (वातानुकूलित) कमरे में रखा गया है। इसलिए वहां कोई खिड़की नहीं है। इसके बाद राउत ने माना कि कमरे में एसी की व्यवस्था है, लेकिन स्वास्थ्य की स्थिति के कारण वह इसका इस्तेमाल नहीं कर सकते।

ईडी की नजर राउत के संपर्कों पर

वहीं प्रवर्तन निदेशालय पात्रा चॉल घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राउत को गिरफ्तार करने के बाद उनके संपर्क तलाशने में जुटा है। खासतौर पर प्रवीण राउत, सुजीत पाटकर और राउत की पत्नी वर्षा राउत का एक-दूसरे से क्या संबंध हैं, इसकी छानबीन चल रही है। इसी क्रम में ईडी ने मंगलवार को मुंबई में दो स्थानों पर छापे मारे। सूत्रों का कहना है कि ईडी ने दीवान बिल्डर्स के बांद्रा दफ्तर और दूसरा बांद्रा में ही नेशनल हेराल्ड केस में छापा मारा। ईडी अधिकारी पता लगाने में जुटे हैं कि संजय राउत और उनकी पत्नी वर्षा राउत के बैंक खाते में पैसे कैसे ट्रांसफर किए गए। आरोप है कि प्रवीण राउत ने संजय राउत और उनके रिश्तेदारों के खाते में 1.6 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए थे।

Leave a Reply

Next Post

भोपाल में कांग्रेस ने महंगाई के मुद्दे पर हल्ला बोला, राजभवन घेराव से पहले पुलिस ने रोका, हंगामा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव भोपाल 05 अगस्त 2022। मध्य प्रदेश कांग्रेस शुक्रवार को मंहगाई, बेरोजगारी, अग्निपथ योजना तथा आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी के विरोध में राजभवन का घेराव करने निकले। राजभवन से निकले कांग्रेसियों को पुलिस ने बीच रास्ते में ही रोक लिया। जिसके बाद कुछ देर हंगामा होने के […]

You May Like

गायों में फैलने वाले वायरस से पहली बार इंसान की मौत....|....एशियन पैरा गेम्स में भारत को 28वां गोल्ड....|....मोहन भागवत बोले: संघ केवल हिंदुओं के लिए नहीं, पूरे राष्ट्र के लिए है....|....'मैं भी हूं मांझी की बेटी': मुरिया दरबार में द्रौपदी मुर्मू बोलीं- आदिवासी परंपराएं संजोए रखना बड़ी जिम्मेदारी....|....दिग्विजय सिंह की यात्रा में बच्चों से नारे लगवाने की शिकायत....|....मुंबई में सरकार की 117 साल पुरानी हेरिटेज बिल्डिंग बेचने की तैयारी....|....छात्राओं ने शिक्षक पर लगाए बैड टच के आरोप....|....बढ़ते प्रदूषण पर लगाम कसने की तैयारी....|....जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों पर ईडी करेगी कार्रवाई....|....उड़ता तीर के आगे धुरंधर भी फेल