भोपाल में कांग्रेस ने महंगाई के मुद्दे पर हल्ला बोला, राजभवन घेराव से पहले पुलिस ने रोका, हंगामा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भोपाल 05 अगस्त 2022। मध्य प्रदेश कांग्रेस शुक्रवार को मंहगाई, बेरोजगारी, अग्निपथ योजना तथा आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी के विरोध में राजभवन का घेराव करने निकले। राजभवन से निकले कांग्रेसियों को पुलिस ने बीच रास्ते में ही रोक लिया। जिसके बाद कुछ देर हंगामा होने के बाद कांग्रेसी लौट गए। कांग्रेसी नेता राजभवन का घेराव करने के लिए रोशनपुरा चौराहे पर एकत्रित हुए थे। सुुबह करीब 11.30 बजे कांग्रेस नेता पैदल मार्च करते हुए राजभवन की तरफ बढ़े। जिनको राजभवन से पहले पुलिस ने बीच रास्ते में ही  बेरिकेडिंग कर रोक लिया। जिसके बाद नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, क्रांतिलाल भूरिया विरोध में सड़क पर बैठ गए। वहीं कांग्रेस विधायक बेरिकेटिंग पर चढ़ गए। जिनको पुलिस ने हटाया। जिसके बाद कांग्रेसी लौट गए। 

प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर ने बताया कि राजभवन घेराव कार्यक्रम महंगाई, बेरोजगारी, अग्निपक्ष योजन, पेट्रोल, एलपीजी से लेकर दालें, खाद्य तेल, प्री-पैकेज्ड अनाज, आटा, शहद, दही जैसी आवश्यक वस्तुाओं की कीमतों में हुई भारी वृद्धि के विरोध में किया गया। प्रदर्शन में नारे लिखी तख्तियां और कांग्रेस के झंडे लेकर कांग्रेस पहुंचे थे। घेराव में विधायक पीसी शर्मा, कुणाल चौधरी, आरिफ मसूद, जीतू पटवारी, विजयलक्ष्मी साधौ समेत अन्य कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।  कांग्रेस आज देशभर में सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने जा रही है। कांग्रेस पार्टी आज दिल्ली में राहुल गांधी की अगुवाई में बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास का घेराव करने की तैयारी है। लेकिन दिल्ली पुलिस ने इसकी अनुमति नहीं दी है। इसके साथ ही कांग्रेस दूसरे राज्यों में भी राजभवन का घेराव करेगी।  

कांग्रेस के विरोध प्रदर्श को लेकर चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मुद्दे से भटकाने का काम करती है। कांग्रेस पार्टी केवल बात करती है। आदिवासी के विकास के लिए केवल राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का लेकर केवल मजाक उड़ाया था। 

Leave a Reply

Next Post

हीरा उद्योग महिलाओं द्वारा सबसे अधिक पोषित उद्योग है-हेमा मालिनी

शेयर करेहेमा मालिनी ने आईआईजेएस प्रीमियर 2022 के 38वें संस्करण का उद्घाटन किया इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 05 अगस्त 2022। भारत में रत्न और आभूषण व्यापार की शीर्ष संस्था जीजेईपीसी ने आज अपना प्रमुख शो आईआईजेएस प्रीमियर 2022 शुरू किया। शो का उद्घाटन सुश्री हेमा मालिनी, संसद सदस्य, कॉलिन शाह, […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 जुलाई से खुलेगा इंडो एमआईएम का ₹3812 करोड़ का आईपीओ