46 की उम्र में मां बनीं प्रीति जिंटा, सरोगेसी से दिया जुड़वा बच्चों को जन्म?

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 18 नवंबर 2021। बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस प्रीति जिंटा (Preity Zinta) और उनके पति जीन गुडइनफ (Gene Goodenough) ने हाल ही में अपने फैंस को गुडन्यज देकर चौंका दिया है। प्रीति जिंटा 46 की उम्र में दो बच्चों की मां बन गई हैं। उन्होंने खुद एक खास पोस्ट के जरिए खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की है। दिलचस्प बात ये भी है कि ये दोनों बच्चे जुड़वा है, जिनका नाम भी प्रीती ने अपनो पोस्ट में बता दिया है। प्रीति ने जैसे ही ये खबर सोशल मीडिया पर शेयर ही वैसे ही चारों तरफ से उन्हें बधाइयां मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है।

सरोगेसी से बनी मां!

प्रीति ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर पति जीन के साथ तस्वीर शेयर करते हुए एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट में उन्होंने जुड़वा बच्चों से जुड़ी गुडन्यूज दी है। जुड़वा बच्चों में एक लड़का और एक लड़की है, जिनके नाम प्रीति ने जय और जिया बताए हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि 46 की उम्र में प्रीति जिंटा सरोगेसी की मदद से मां बनी हैं। हालांकि प्रीति ने अपने पोस्ट में इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

शेयर की गुडन्यूज

प्रीति ने अपना ये पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘सभी को नमस्कार, मैं आप सभी के साथ एक बेहतरीन खबर शेयर करना चाहती हूं। जीन और मैं बहुत खुश हैं और हमारे दिल इतने प्यार की वजह से आभार से भरे हुए हैं, क्योंकि आज हमने अपने परिवार में जुड़वा बच्चों जय जिंटा गुडइनफ और जिया जिंटा गुडइनफ का स्वागत कर रहे हैं’।

Leave a Reply

Next Post

राहुल द्रविड़ की कोचिंग को लेकर पूछा गया सवाल, आर अश्विन ने दिया बेबाकी से जवाब

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव जयपुर 19 नवंबर 2021। भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा है कि राहुल द्रविड़ की कोचिंग शैली पर टिप्पणी करना जल्दबाजी होगी, लेकिन भारत के इस टॉप स्पिनर को भरोसा है कि इस दिग्गज के मार्गदर्शन में ड्रेसिंग रूम में खुशियां लौटेंगी। द्रविड़ ने भारतीय […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक