सिंधिया के बयान पर पूर्व मंत्री यादव ने ली चुटकी, कहा-कांग्रेस छोड़ते ही सिंधिया का बुढ़ापा हो गया था शुरू

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

इंदौर 23 मई 2022। कांग्रेस  छोड़ भाजपा का दामन थामने वाले केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बयान पर कांग्रेस नेता चुटकियां ले रहे हैं। सिंधिया ने खुद के बूढ़े होने संबंधी बात कही तो कांग्रेस के पूर्व मंत्री सचिन यादव ने चुटकी लेते हुए कहा कि जिस दिन सिंधिया ने कांग्रेस छोड़ी थी उसी दिन बुढ़ापा शुरू हो गया था। बता दें कि एक सभा के दौरान सिंधिया ने कहा था कि अब 20 साल जैसी बात नहीं रही। जवान चाहे दिखता हूं पर बुढ़ापे की तरफ चल रहा हूं। 

इंदौर पहुंचे पूर्व मंत्री व विधायक सचिन यादव ने कहा कि अभी तो यह सिर्फ शुरुआत ही है। इतने कम समय में उनका बुढ़ापा आ गया है। आने वाला समय बताएगा कि भाजपा किस तरह से उनके काले बाल सफेद करने की तैयारी करेगी। दरअसल यादव इंदौर प्रेस क्लब में पहुंचे थे। इस दौरान कई मुद्दों पर बात रखी और सिंधिया के बयान पर चुटकी ली। सिंधिया द्वारा खुद के बेटे को राजनीति में लाने की अटकलों पर कहा कि यह उनका अंदरुनी मामला है लेकिन जो चर्चाएं हो रही हैं, हो सकता है कि उनका बयान उसी दिशा में हो। ओबीसी आरक्षण के मामले में कहा कि नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के आधार पर अन्य पिछड़ा वर्ग को इन चुनावों में 27 प्रतिशत की जगह 14 प्रतिशत ही आरक्षण मिलेगा। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की सरकार ने ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण दिया था। जिस आरक्षण को भाजपा सरकार द्वारा कोर्ट में गलत तरीके से पेश करके उसे घटाकर 14 प्रतिशत पर लाने का काम किया है। शिवराज सिंह सरकार जिसे अपनी जीत बताकर जश्न मना रही है, इससे स्पष्ट है कि प्रदेश की भाजपा सरकार ओबीसी का अधिकार छीनने से खुशी है। कमलनाथ सरकार के समय चुनाव होता तो और भाजपा सरकार अध्यादेश नहीं लाई होती तो अब तक न केवल मप्र में चुनाव हो चुके होते बल्कि अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रतिनिधि अपने पूरे अधिकारों के साथ अब तक ग्राम पंचायत और नगर निकायों का संचालन कर रहे होते। कांग्रेस कोर्ट के फैसले का स्वागत करती है लेकिन शिवराज सरकार की खराब नीतियों के कारण ओबीसी वर्ग इन चुनावों में 27 प्रतिशत से वंचित हो जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

मौत के आंकड़ों पर WHO से 'हिसाब' मांगेगा भारत, दावोस में मुद्दा उठाने की तैयारी में स्वास्थ्य मंत्रालय

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 23 मई 2022। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय स्विट्जरलैंड के दावोस में चल रहे विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रतिनिधियों के साथ भारत में अतिरिक्त कोविड-19 मृत्यु दर के मामले पर अनौपचारिक चर्चा कर सकता है। इस मामले से परिचित […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल