ईडी की रेड के बाद अर्पिता की चार कारें गायब, गाड़ियों में भी कैश की आशंका

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कोलकाता 29 जुलाई 2022 । पश्चिम बंगाल के शिक्षक भर्ती घोटाले में फंसी अर्पिता मुखर्जी की परेशानियां खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। एक के बाद एक रेड और करोड़ों के कैश की बरामदगी के बाद उनकी चार कारें गायब बताई जा रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से सामने आ रही खबरों के मुताबिक, डायमंड सिटी फ्लैट कॉम्प्लेक्स से अर्पिता की चार लग्जरी कारें गायब हैं। माना जा रहा है कि इन कारों में भी भारी मात्रा में कैश भरा हुआ था। 

अब ईडी के अधिकारी इन कारों को तलाशने में जुट गए हैं। आसपास की सीसीटीवी फुटेज भी तलाशी जा रही हैं। बताया जा रहा है ईडी के अधिकारियों ने एक कार को बरामद भी कर लिया है। वहीं जो कारें गायब हुई हैं, उसमें दो खुद अर्पिता के नाम पर हैं। 

मेडिकल के लिए अस्पताल पहुंची अर्पिता 

ईडी के अधिकारी अर्पिता मुखर्जी को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि आरोपों के बाद अर्पिता काफी रो रहीं थी। इसके बाद वह गिर पड़ीं, जिसके बाद ईडी के अधिकारी उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। वहीं सामने आ रहा है कि पार्थ चटर्जी को भी अस्पताल ले जाया गया है। 

Leave a Reply

Next Post

40 यात्रियों से खचाखच भरी बस फ्लाइओवर से गिरी, हादसे में एक की मौत, करीब 25 लोग घायल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव अलीगढ़ 29 जुलाई 2022। उत्तरप्रदेश के अलीगढ के थाना रोरावर क्षेत्र के दिल्ली कानपुर अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है. जहां दिल्ली से जा रही फर्रुखाबाद डिपो की यात्रियों से खचाखच भरी एक रोडवेज बस तेज रफ्तार […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल