धान खरीदी के लिए बनेंगे नए खरीदी केन्द्र : मुख्य सचिव ने एक सप्ताह के भीतर कार्यवाही करने के दिए निर्देश

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 10 नवम्बर 2020। मुख्य सचिव आर.पी. मण्डल की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में खाद्य एवं सहकारिता विभाग की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में एक दिसम्बर से प्रारंभ होने वाले धान खरीदी के संबंध में सुचारू व्यवस्था बनाए जाने के संबंध में चर्चा की गयी। आर.पी. मण्डल ने आवश्यकता अनुसार धान खरीदी के लिए नए केन्द्र बनाने के लिए एक सप्ताह का समय निर्धारित करते हुए सभी जरूरी कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। राज्य के सभी धान खरीदी केन्द्रों में धान संग्रहण के लिए चबूतरों का निर्माण इस माह के अंत तक करने के निर्देश भी दिए हैं। आर.पी. मण्डल ने विशेष रूप से धान के अवैध परिवहन और अवैध बिक्री-खरीदी पर नियंत्रण के लिए जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस माह के अंत तक धान खरीदी के लिए जरूरी सभी व्यवस्थाएं अनिवार्य रूप से करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए हैं।  बैठक में गोधन न्याय योजना के संबंध में भी चर्चा की गयी। जिसमें गोठानों की सुरक्षा, गोधन कार्यालयों की व्यवस्था, नाडेफ टंकी निर्माण आदि के कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में अपर मुख्य सचिव वित्त विभाग अमिताभ जैन, सचिव खाद्य विभाग डॉ. कमलप्रीत सिंह, सचिव राजस्व विभाग सुश्री रीता शांडिल्य, सचिव सहकारिता विभाग आर. प्रसन्ना, सचिव जैव प्रौद्योगिकी विभाग डॉ. एम.गीता सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

जैविक खाद से आर्थिक तरक्की की ओर अग्रसर गौमाता समूह की महिलाएं

शेयर करेगोबर से दीये भी किये हैं तैयार, जिनसे रोशन होगा घर-परिवार इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर 10 नवम्बर 2020। छत्तीसगढ़ शासन की सुराजी एवं गोधन न्याय योजना से ग्रामीणों के जीवन में बदलाव आ रहा है। ग्रामीण महिलाओं ने गोबर को अपनी आर्थिक और सामाजिक स्थिति मजबूत करने का जरिया […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां