‘अगर ईरान पर परमाणु हमला हुआ तो इस्राइल पर परमाणु बम बरसाएगा पाकिस्तान’, शीर्ष अधिकारी का दावा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

तेहरान 16 जून 2025। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच ईरान के सैन्य बलों के एक शीर्ष अधिकारी ने दावा किया है कि अगर इस्राइल ईरान पर परमाणु हमला करता है तो पाकिस्तान उस पर परमाणु बम बरसाएगा। जनरल मोहसेन रेजा की यह टिप्पणी ईरान के सरकारी टेलीविजन पर एक साक्षात्कार के दौरान आई। बीते कुछ दिनों से ईरान और इस्राइल एक-दूसरे पर मिसाइल हमले कर रहे हैं। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के एक वरिष्ठ अधिकारी और ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सदस्य रेजाई ने कहा, ‘पाकिस्तान ने हमें आश्वासन दिया है कि अगर इस्राइल ईरान पर परमाणु बम का इस्तेमाल करता है, तो वे इस्राइल पर परमाणु बम से हमला करेंगे।’ परमाणु हथियारों को खत्म करने के लिए अंतरराष्ट्रीय अभियान आईसीएएन के मुताबिक, इस्राइल और पाकिस्तान उन नौ देशों में शामिल हैं, जिनके पास वर्तमान में परमाणु हथियार हैं। 

‘पाकिस्तान ने ईरान के साथ खड़े होने का वादा किया’
रेजाई ने आगे कहा कि पाकिस्तान ने ईरान के साथ खड़े होने का वादा किया है। उन्होंने मुस्लिम देशों को एकजुट होने का आह्वान भी किया। उन्होंने दावा किया कि तेहरान के पास छिपी हुई क्षमताएं हैं, जिन्हें अभी तक उजागर नहीं किया गया है। 

पाकिस्तान की ओर से अब तक कोई टिप्पणी नहीं
इस्राइल के खिलाफ परमाणु हथियारों के इस्तेमाल पर पाकिस्तान की ओर से अब तक कोई टिप्पणी नहीं की गई है, लेकिन उसने इस्राइल के खिलाफ लड़ाई में ईरान का समर्थन किया है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने पिछले सप्ताह कहा था कि हम हर तरह से ईरान के साथ खड़े हैं। हम ईरानी हितों की रक्षा करेंगे।

डोनाल्ड ट्रंप ने किया समझौते का दावा
इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि वह पश्चिम एशिया में दो युद्धरत देशों के बीच एक समझौते पर काम करने की कोशिश कर रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

सेल्फी का शौक बना जानलेवा, पुणे में पुल टूटने से बड़ा हादसा; 5 की मौत, कई लापता

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव पुणे 16 जून 2025। रविवार की दोपहर को महाराष्ट्र के पुणे जिले के तलेगांव क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसने परिवारों की छुट्टियों को मातम में बदल दिया। इंद्रायणी नदी पर बना एक पुराना पुल अचानक टूट गया, जिससे उस पर खड़े लोग नदी […]

You May Like

बैज बोले- बीएसपी लोहा चोरी के तार सीएम हाउस से जुड़े....|....DMF के कामों में गड़बड़ी मिली,सब-इंजीनियर पर कार्रवाई के निर्देश....|....महिला के पेट से निकाला गया 8 किलोग्राम वजनी विशालकाय ट्यूमर....|....‘दो बच्चों का झगड़ा था, सियासी रंग दे दिया’....|....जीतन राम मांझी की हालत में सुधार....|....बिहार में फिर डबल मर्डर : पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या....|....एमपी में जहरीली शराब से पिता-बेटा समेत 19 मौतें....|....70 करोड़ की निवेश ठगी का खुलासा....|....इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, मिलने के लिए गौरेला पहुंची 17 वर्षीय किशोरी....|....'पूर्व सीएम करुणानिधि ने सत्ता का दुरुपयोग किया'