संभागायुक्त ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्राचार्याें एवं शिक्षकों को किया सम्मानित

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 06 फरवरी 2021। संभागायुक्त डाॅ. संजय अलंग आज संभाग स्तरीय मुख्यमंत्री गौरव शिक्षा अलंकरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। डाॅ. अलंग ने शिक्षा में गुणवत्ता एवं प्रशासनिक क्षमता में निपुण उत्कृष्ट प्राचार्यो को मुख्यमंत्री गौरव शिक्षा अलंकरण एवं तीन उत्कृष्ट शिक्षकों को शिक्षा श्री पुरस्कार से सम्मानित किया।

तारबहार स्थित संभागीय शिक्षा कार्यालय में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए डाॅ. अलंग ने कहा कि कोविड-19 का दौर असहज था। ऐसी भयावह एवं विषम परिस्थितियों के बीच आपके द्वारा किया गया कार्य प्रशंसनीय है। ऐसे समय में आप लोगों ने अपनी जिजीविषा बनायी रखी।  उन्होंने कहा कि अच्छा काम करने की अपेक्षा सभी की रहती है। बेहतर करने में सर्वश्रेष्ठ हो जाना पुलकित करता है। उन्होंने शिक्षकों से समावेशी शिक्षा पर जोर देने कहा। मुख्यमंत्री गौरव शिक्षा अलंकरण पुरस्कार के तहत् शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले संभाग के प्रत्येक जिले से एक-एक प्राचार्य को प्रशस्ति पत्र एवं दो हजार रूपये की नगद राशि से सम्मानित किया गया।

इसी प्रकार तीन उत्कृष्ट शिक्षकों को शिक्षा श्री पुरस्कार दिया गया। इसके तहत शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र एवं दस हजार रूपये की नगद राशि से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा विभाग के  संयुक्त संचालक आर.एस. चैहान ने डाॅ. अलंग को प्रतीक चिन्ह भेंटकर उनका सम्मान किया ।  

कार्यक्रम के दौरान शिक्षा विभाग के संयुक्त संचालक आर.एस. चैहान, उप संचालक आर.एन. हीराधर एवं शिक्षा विभाग के प्राचार्य सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद थे।

Leave a Reply

Next Post

आंखों की रोशनी बढ़ाने के साथ डायबिटीज कंट्रोल करता है पिस्ता, जानें ये जबरदस्त लाभ!

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव ड्राई फ्रूट्स सेहत के लिए काफी लाभदायक माने जाते हैं. सर्दियों के मौसम में ड्राई फ्रूट्स न सिर्फ सेहत बल्कि शरीर को गर्म रखने में भी मददगार माने जाते हैं. लेकिन कुछ ड्राई फ्रूट्स में फैट की मात्रा ज्यादा होती है जो आपके वजन को बढ़ा […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक