मुख्यमंत्री ने कसरत कर युवाओं को दिया फिटनेस मंत्र : स्वस्थ तन और सकारात्मक मन के लिए व्यायाम जरूरी: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

indiareporterlive
शेयर करे

आदिवासी क्षेत्र में युवाओं के लिए बना 11 लाख की लागत से सर्व-सुविधायुक्त फिटनेस सेंटर

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 01 फरवरी 2021। देश और प्रदेश की प्रगति में महती भागीदारी निभाने वाले युवाओं को उनकी सेहत को बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही अच्छे और सकारात्मक विचार का वास होता है। जिससे इंसान अपनी दिनचर्या के साथ ही पूरे जीवन का भरपूर आनंद ले सकता है। उन्होंने सफल दिनचर्या के लिए प्रतिदिन व्यायाम और योग को महत्वपूर्ण बताया। श्री बघेल ने वनांचल आदिवासी क्षेत्र सुकमा के स्वामी विवेकानंद परिसर में आज फिटनेस सेंटर के अवलोकन के दौरान जिम में स्वयं कसरत कर युवाओं को प्रेरित किया। इस अवसर पर उद्योग मंत्री कवासी लखमा, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, सांसद बस्तर दीपक बैज सहित विधायक मोहन मरकाम भी उपस्थित थे।

स्वामी विवेकानंद परिसर में 11 लाख की लागत से निर्मित सर्व सुविधा युक्त फिटनेस सेंटर में ट्रेडमिल, साइकिलिंग, मल्टीजिम, ट्राइसेप मशीन, लेग प्रेस, बेंच प्रेस आदि उपकरण उपलब्ध है। फिटनेस सेंटर में रोजाना वर्जिश के लिए आने वाले युवा अभिषेक शर्मा ने बताया कि सुकमा में सर्व सुविधा युक्त जिम के संचालन से वे बहुत खुश हैं। वे खुद को तंदुरुस्त बनाए रखने के लिए रोजाना शाम को फिटनेस सेंटर आते हैं। उन्हे फिटनेस सेंटर में उपलब्ध विभिन्न उपकरणों के साथ ही कुशल प्रशिक्षकों का सहयोग मिलने से कसरत करने में बहुत आनंद आता है।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का किया लोकार्पण : विद्यार्थियों और शिक्षकों से की चर्चा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 01 फरवरी 2021। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सुकमा जिले के  कुम्हाररास स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों, पालकों तथा शिक्षकों से चर्चा की और विद्यालय में अध्ययन- अध्यापन और सुविधाओं की जानकारी ली । मुख्यमंत्री […]

You May Like

कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान