बारिश के बावजूद अमरनाथ यात्रा जारी, 3,500 से अधिक तीर्थयात्री हुए रवाना

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 22 जुलाई 2025। दक्षिण कश्मीर हिमालय में 3,880 मीटर ऊंचाई पर स्थित अमरनाथ गुफा मंदिर में बाबा बर्फानी के दर्शन करने के लिए भारी बारिश के बावजूद 3,500 से अधिक तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था मंगलवार को जम्मू से रवाना हुआ। यह यात्रा तीन जुलाई को शुरू हुई थी और इसके शुरू होने के बाद से अब तक तीन लाख से अधिक तीर्थयात्री बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं। अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और पुलिस कर्मियों की सुरक्षा में 3,536 तीर्थयात्रियों का 20वां जत्था 132 वाहनों में सवार होकर सोमवार देर रात तीन बजकर 33 मिनट से मंगलवार तड़के चार बजकर नौ मिनट के बीच भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हुआ।

इस जत्थे में 2,601 पुरुष, 822 महिलाएं, 11 बच्चे और 102 साधु-साध्वियां शामिल थे। उन्होंने बताया कि तीर्थयात्रियों का पहला काफिला 48 वाहनों में 1,250 तीर्थयात्रियों को लेकर गांदरबल जिले में 14 किलोमीटर के छोटे लेकिन अधिक खड़ी चढ़ाई वाले बालटाल मार्ग के लिए रवाना हुआ जबकि 84 वाहनों में 2,286 तीर्थयात्रियों को लेकर दूसरा काफिला अनंतनाग जिले में 48 किलोमीटर लंबे पारंपरिक पहलगाम मार्ग से यात्रा पर निकला। पिछले कुछ दिनों में तीर्थयात्रियों की संख्या में गिरावट देखी गई है। दक्षिण कश्मीर हिमालय में 3,880 मीटर ऊंचाई पर स्थित अमरनाथ गुफा मंदिर में बाबा बर्फानी के दर्शन करने के लिए 18 जुलाई को 16वें जत्थे में 7,908 तीर्थयात्री रवाना हुए, जबकि 19 जुलाई को 17वें जत्थे में 6,365 तीर्थयात्री रवाना हुए। 

Leave a Reply

Next Post

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भी भारत-पाक में तनाव कायम, सीमाओं पर ‘ Shadow boxing’ !

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 22 जुलाई 2025। भारत और पाकिस्तान के बीच हाल ही में हुई सीमा पार झड़पों के बाद दोनों देश फिर से एक-दूसरे के खिलाफ रणनीतिक ‘शैडो बॉक्सिंग’ कर रहे हैं। इसके तहत दोनों देशों ने अपनी-अपनी सीमाओं के पास एयरस्पेस रिजर्व करने के […]

You May Like

मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबने से मौत....|....बाबाधाम जाने वाले कांवड़ियों के लिए खुशखबरी....|....ऑक्सीजोन से विस्थापित दुकानदार क्रिस्टल आर्केड के सामने बसाए जाएंगे....|....पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्वतंत्र जांच के संकेत....|....अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत....|....गौरेला में बारिश के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे थे बच्चे....|....नवविवाहित दंपती को सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश भेजकर किया परेशान....|....करोड़ों के स्क्रैप चोरी मामले में सीआईएसएफ के 7 जवान सस्पेंड....|....फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर आबकारी अधिकारी से मांगी शराब और नकदी....|....कार्बन फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद एक और लापरवाही