पाकिस्तान में दुबके भारत के गुनहगारों में दहशत, अब अपने ठिकाने बदल रहे

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 07 दिसंबर 2023। पाकिस्तान में दुबके बैठे भारत [ के गुनहगार 48 मोस्ट वांटेड अपराधियों का काउंटडाउन चल रहा है। पाकिस्तान में अज्ञात बंदूकधारियों के हाथों अब तक भारत के 22 मोस्ट वांटेड का सफाया हो चुका है। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के सेफ हाउस में रह रहे इन आतंकियों के मोबाइल बंद हैं और ये नमाज के लिए मस्जिद भी नहीं जा रहे हैं। दहशत में ये आतंकी ठिकाने बदलकर दूसरे देशों में भागने की फिराक में हैं। आईएसआई फर्जी दस्तावेज से इनके पासपोर्ट बनवा रही है। 

टॉप 5 वांटेड, सैकड़ों हत्याओं में इनका हाथ 
1. दाऊद इब्राहीम डी कंपनी का कुख्यात सरगना और 1993 के मुंबई बम धमाकों का गुनहगार है। कई साल से कराची में दुबका हुआ है। भारत की मोस्ट वांटेड लिस्ट में टॉप पर है। इंटरपोल से भी वांटेड है।
2. हाफिज सईद आतंकी संगठन लश्कर का चीफ, मुंबई 26/11 का मास्टरमांइड है। भारत की मोस्ट वांटेड लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। अमेरिका ने इस पर 83 करोड़ रु. का इनाम रखा है।
3. मसूद अजहर जैश सरगना, 2001 के संसद पर हमले का मास्टरमाइंड है। यूएन से भी आतंकी घोषित है।
4. टाइगर मेमन मुंबई हमलों की साजिश में शामिल। भारत समेत इंटरपोल से भी वांटेड।
5. सैयद सलाहुद्दीन हिजबुल मुजाहिदीन का सरगना, कश्मीर में आतंक में शामिल रहा।

भारत का एक और वांटेड हंजला अदनान कराची में ढेर
कराची उधमपुर में 2015 में बीएसएफ के काफिले पर हमले के मास्टरमाइंड हंजला अदनान को अज्ञात हमलावरों ने कराची में उसके घर के बाहर गोली मारकर ढेर कर दिया। लश्कर सरगना मौलाना हाफिज सईद का करीबी अदनान यहां दुबका हुआ था। भारत में वांटेड अदनान पर 3 दिसंबर की रात बाइक सवार हमलावरों ने 4 गोलियां दागीं और भाग गए। अदनान को कराची में पाक सेना के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां मंगलवार को उसकी मौत हो गई। अदनान कश्मीर में आतंक की कई वारदात में लिप्त रहा था। पिछले दो साल से अदनान पीओके में लश्कर का ट्रेनिंग कैंप भी चला रहा था। 

Leave a Reply

Next Post

एनीमल ने हिलाया बॉक्स ऑफिस का तख्त लेकिन बॉबी देओल की मां को पसंद नहीं आई फिल्म, बेटे को लगाई फटकार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्‍ली 07 दिसंबर 2023।  बाक्स आफिस पर धमाल मचा रही फिल्म ‘एनीमल’ फैंस के सिर-चढ़ कर बोल रही है। एक हफ्ते के अंदर ही फिल्म ने कमाई के सारे रिकाॅर्ड तोड़ दिए है। इस बीच फिल्‍म के मुख्य व‍िलेन बने बॉबी देओल की मां […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार