चालक को झपकी आई… और उजड़ गया परिवार, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में पांच मौत से हर कोई दहला

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लखनऊ 30 मई 2023। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित एक शादी से लौटते समय एक कार एक्सप्रेसवे पर बने डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में दंपति समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। हादसा चालक को झपकी आने की वजह से हुआ।  औरैया जनपद के एरवाकटरा थाना इलाके के शेखपुरवा गांव निवासी कृष्ण मुरारी (58) अपने परिवार के साथ रविवार को लखनऊ में हुई एक शादी में शामिल होने गए थे। सोमवार को वह कार से पूरे परिवार के साथ घर आ रहे थे। कार में उनके साथ पत्नी आशा देवी (52), बेटा राहुल (32), उसकी पत्नी लक्ष्मी (30), राहुल का आठ वर्षीय बेटा अयांश के अलावा दूसरा बेटा रामजीवन (25) और बेटी सोनम (15) भी सवार थी। 

कार को राहुल चला रहा था। सोमवार की दोपहर करीब तीन बजे जैसे ही उनकी कार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के फगुहा भट्ठा के पास 195 किलोमीटर पर पहुंची, तभी राहुल को झपकी आ गई। इससे कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराकर गई। हादसे में कृष्णमुरारी, पत्नी आशा देवी, बेटा राहुल, पोता अयांश और लक्ष्मी मौत हो गई। बेटी सोनम व दूसरा बेटा रामजीवन गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची यूपीडा की टीम ने आनन-फानन घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने घायलों को कानपुर रेफर कर दिया।

एक झपकी में उजड़ गया परिवार…
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे हुए हादसे में कार चलाने से आई झपकी ने एक ही झटके में चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में दादा-दादी के अलावा बेटा व पोता की मौत ने हर किसी को झकझोर दिया। औरैया जनपद के एरवाकटरा थाना क्षेत्र के शेखपुर गांव निवासी कृष्ण मुरारी का भरापुरा परिवार था। 

पेशे से किसान वह खेती करते थे। छोटी सी गृहस्थी में परिवार हंसी-खुशी रह रहा था। लेकिन एक हादसे ने परिवार को गहरा जख्म दे दिया। बताया जा रहा है कि कृष्ण मुरानी लखनऊ के दुबग्गा में रहने वाले अपने बहनोई राजू सविता के यहां गए थे। रविवार को भांजी कीर्ति की शादी थी। उसी में शामिल होने के लिए वह परिवार सहित गए थे। हंसी-खुशी शादी में शिरकत के बाद वापसी में मौत से सामना होगा।

भांजी की शादी से लौटकर साले के पुत्र के तिलक में जा रहे थे इटावा
लखनऊ में भांजी की शादी से वापसी के बाद पूरा परिवार एक्सप्रेस-वे से होकर इटावा के रूरूखुर्द जा रहा था। वहां राहुल के मामा रामपाल के पुत्र का सोमवार को ही तिलक था। सभी लोग लखनऊ से शादी में शिरकत करने के बाद दूसरे कार्यक्रम के लिए इटावा जा रहे थे। वहां से सभी को घर वापस होना था। उसके पहले ही यह हादसा हो गया।

राहुल सपा से था बीडीसी सदस्य
हादसे में जान गंवाने वाला ईराहुल सविता समाजवादी पार्टी का सक्रिय कार्यकर्ता था। वह औरेया जिला के एरवाकटरा ब्लॉक क्षेत्र से शेख पूरा गांव से बीडीसी सदस्य था। सपा मुखिया अखिलेश यादव के बहुत करीबी था। हादसे की खबर सुनते ही कस्बे के सपा कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र के कई सपा कार्यकर्ता मेडिकल कॉलेज पहुंच गए।

Leave a Reply

Next Post

पाकिस्तान में गलती से ब्रह्मोस मिसाइल दागने पर देश को हुआ 24 करोड़ रुपए का नुकसान, केंद्र ने कोर्ट में बताया

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 30 मई 2023। पिछले साल मार्च में गलती से ब्रह्मोस मिसाइल पाकिस्तान की ओर दागने के बाद वायु सेना के अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया गया था। वहीं केंद्र सरकार ने अधिकारियों को बर्खास्त करने के अपने फैसले को सही ठहराया है। केंद्र […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां