हरिद्वार में हादसा…हरियाणा से आ रहे युवकों की कार ट्रक से टकराई, चार की मौत, एक हायर सेंटर रेफर

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बहादराबाद  02 जनवरी 2025। हरिद्वार में बहादराबाद थाना क्षेत्र के शनिदेव मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हाईवे पर हरियाणा के युवकों की कार ट्रक से टकरा गई। इस दौरान चार युवकों की मौत हो गई। वहीं, एक युवक गंभीर घायल हो गया है, जिसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार,  बुधवार देर रात हरियाणा से पांच युवक हरिद्वार घूमने आ रहे थे। इस दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में टकरा गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं, कार में बैठे केयर सिंह(35) पुत्र दिलीप सिंह, आदित्य(38)पुत्र हवा सिंह, मनीष(36) पुत्र बलवान की मौके पर ही मौत हो गई। घायल दो को जिला अस्पताल ले जाया गया , जहां प्रकाश(40) पुत्र रघुवीर को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

गंभीर रूप से घायल महिपाल पुत्र घांसीराम को डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर किया है। मामले में थाना अध्यक्ष नरेश राठौड़ ने बताया कि पांचों युवक एक ही गांव लिसाड़ी जिला रेवाड़ी, हरियाणा से थे। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। शिकायत मिलने पर कार्यवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Next Post

शंभू से फिर दिल्ली कूच की तैयारी: सरवण पंधेर की अपील-ट्रैक्टर-ट्रालियां लेकर पहुंचे किसान, चार को महापंचायत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर पटियाला (पंजाब) 02 जनवरी 2025। शंभू बाॅर्डर पर डटे किसानों ने फिर दिल्ली कूच की तैयारी कर ली है। किसान नेता सरवण सिंह पंधेर ने अपील की है कि किसान ट्रैक्टर-ट्रालियां लेकर बड़ी संख्या में शंभू बाॅर्डर पर पहुंचना शुरू करें। जल्द ही दिल्ली कूच के […]

You May Like

मोहम्मद बिन सलमान चाहते थे अमेरिका करे हूतियों पर हमला....|....विनोद साहनी हत्याकांड: हत्यारों को फांसी देने की मांग....|....शराब के खिलाफ महिलाओं का हल्लाबोल....|....'छात्रों की गूंज': राहुल गांधी ने लिखा 19 को इंदौर में रहूंगा....|....6 साल की मासूम से हैवानियत, कार में बंद कर ली थी जान....|....किराए के बैंक खातों से 95 लाख का साइबर फ्रॉड....|....तहसीलदार की कुर्सी के ठीक ऊपर भरभराकर गिरी छत....|....बैंक हड़ताल: शाखाओं पर सेवाएं ठप, ग्राहकों की बढ़ी परेशानी....|....जेल में बिगड़ी मादुरो की पत्नी की सेहत....|....जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय