‘पूर्वोत्तर का विकास मोदी सरकार की प्राथमिकता’, हाई-स्पीड कॉरिडोर को मंजूरी मिलने के बाद बोले शाह

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 01 मई 2025। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि पूर्वोत्तर भारत का विकास नरेंद्र मोदी सरकार की हमेशा से शीर्ष प्राथमिकता रही है। यह बयान उन्होंने उस समय दिया जब कुछ घंटे पहले केंद्रीय कैबिनेट ने पूर्वोत्तर में 166.8 किलोमीटर लंबे ग्रीनफील्ड हाई-स्पीड कॉरिडोर को मंजूरी दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में मेघालय के मॉलिंगखुंग से असम के पंचग्राम तक 4-लेन वाले ग्रीनफील्ड हाई-स्पीड ग्रीन फील्ड कॉरिडोर के निर्माण को मंजूरी दी गई। यह परियोजना हाइब्रिड मॉडल के तहत 22,864 करोड़ रुपये की लागत से पूरी होगी।

शाह ने ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा, पूर्वोत्तर का विकास मोदी सरकार की हमेशा से प्राथमिकता रही है। मेघालय से असम तक के इस राष्ट्रीय राजमार्ग की मंजूरी के लिए पूर्वोत्तर के भाइयों-बहनों को बधाई। उन्होंने कहा कि यह राजमार्ग ‘भारत की अष्टलक्ष्मी’ (यानी पूर्वोत्तर के आठ राज्यों) के लिए तेज विकास की नई राह खोलेगा और यात्रा को सुरक्षित व आसान बनाएगा। शाह ने प्रधानमंत्री मोदी को इस महत्वपूर्ण फैसले के लिए धन्यवाद दिया। 

गृह मंत्री ने कहा कि 2025-26 के लिए गन्ने का दाम 4.41 फीसदी बढ़ाकर 355 रुपये प्रति क्विंटल किया गया है, जो गन्ना किसानों के लिए एक तोहफा है। उन्होंने कहा, ‘मोदी सरकार का गन्ना किसानों को तोहफा! इस फैसले से करीब पांच करोड़ गन्ना किसानों और उनके परिवारों के साथ-साथ 5 लाख शुगर मिल कर्मचारियों को भी लाभ मिलेगा। शाह ने कहा कि सरकार गन्ना उत्पादकों की समृद्धि और उनकी आय बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है, और यह फैसला उनके जीवन को और बेहतर और आसान बनाएगा।

Leave a Reply

Next Post

पाकिस्तान पर शिकंजे के लिए डोजियर तैयार; भारत ने दुनिया को बताया कहां-कहां फैलें आतंक के तार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 01 मई 2025। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान को कूटनीतिक रूप से दुनिया में अलग-थलग करने के लिए सबूतों का दस्तावेज यानी डोजियर तैयार कर लिया है। इसमें बताया गया है कि कैसे दुनिया के हर आतंकी हमले के तार […]

You May Like

मरवाही में चार हाथियों का उत्पात, फार्म हाउस और खेतों को पहुंचाया भारी नुकसान....|....मोदी सबसे लंबे कार्यकाल वाले पीएम: दिल्ली सीएम से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद तक पहुंचे मंदिर; पूजा की....|....होर्मुज से जॉर्डन तक बढ़ा युद्ध का खतरा: ईरान ने अमेरिकी ठिकाने पर दागीं मिसाइलें, पश्चिम एशिया में हाई अलर्ट....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मीनाक्षी नटराजन मामले में आज चुनाव आयोग पहुंचेंगे कांग्रेस नेता, अहम मुलाकात....|....जंग के बीच अब पानी पर निशाना: ईरान के सिरिक में अमेरिकी बमबारी के बाद जलापूर्ति ठप, संकट और गहराने की आशंका....|....तृणमूल एमपी सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा, असम से राज्यसभा सांसद थीं ममता की पूर्व सहयोगी....|....सुशासन तिहार में मिले 37 लाख से अधिक आवेदनों का निराकरण करने का दावा खोखला - दीपक बैज....|....किशोर चंन्द्र पात्र बने एनटीपीसी कोरबा के कार्यकारी निदेशक....|....ईशा देओल की ‘घूंघट’ से खुलेगा डर का नया राज़