मल्लिकार्जुन खरगे बोले- मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों से लोग परेशान, महंगाई ने तोड़ी कमर

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 15 जनवरी 2025। कांग्रेस डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमतों में गिरावट को लेकर मोदी सरकार पर लगातार हमलावर है। पहले प्रियंका गांधी वाड्रा और फिर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को मोदी सरकार को रुपये की घटती कीमत को लेकर घेरा है। रुपये में जारी गिरावट पर तंज करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा कि लोग चाहते हैं कि भारतीय अर्थव्यवस्था को मोदी सरकार की विनाशकारी नीतियों से बचाया जाए। लगातार बढ़ रही महंगाई से लोग परेशान हैं। उनका जीवन बहुत कठिन हो रहा है। कमरतोड़ महंगाई ने जीवन को बेहाल कर दिया है। खरगे ने एक्स पर लिखा, मोदी सरकार लगातार कमजोर हो रही है। केंद्र रुपये की भारी गिरावट को रोकने में असमर्थ साबित हो रहा है। डॉलर की कीमत 86.50 रुपये को पार करती दिख रही है। लोग सरकार की अक्षमता का खामियाजा भुगत रहे हैं। अमेरिका की मुद्रा लगातार मजबूत हो रही है और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के कारण सोमवार आधी रात से रुपया दो साल में सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है।

निवेशकों को 24.69 लाख करोड़ का नुकसान
खरगे ने कहा कि विदेशी पैसे की लगातार निकासी और रुपये के अवमूल्यन के कारण चार दिनों में निवेशकों ने 24.69 लाख करोड़ गंवा दिए। उस पर कच्चे तेल के आयात पर लागत लगातार बढ़ रही है। जिसका असर उत्पादन और बिक्री की कीमतों पर पड़ रहा है। जिसके चलते मध्यम वर्ग और गरीब वर्ग की तो कमर ही टूट गई है।

Leave a Reply

Next Post

संकट में कर्नाटक के 6000 परिवार? केओनिक्स विक्रेताओं ने राष्ट्रपति से इच्छामृत्यु की अनुमति मांगी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बंगलूरू 15 जनवरी 2025। कर्नाटक राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम लिमिटेड (केओनिक्स) के विक्रेताओं ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर इच्छा मृत्यु की मांग की है। विक्रेताओं ने कहा है कि उनके बकाया बिलों का भुगतान नहीं किया गया है, जिसके कारण केओनिक्स के साथ […]

You May Like

सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल....|....टोलकर्मी से मारपीट पर भाजपा सरकार मौन क्यों? मंत्री के समर्थक, पीए और सुरक्षाकर्मियों पर हो कड़ी कार्रवाई....|....फर्जी नियुक्ति और फर्जी ट्रांसफर का गिरोह बेखौफ काम कर रहा है - कांग्रेस....|....भारत बनेगा सुरक्षा तकनीक का वैश्विक केंद्र, FSIE 2026 में पंकज भोयर का आह्वान....|....‘कजिन ईशा’ में विक्रांत राय और सुरभि तलोदिया का एवरग्रीन रोमांस....|....‘लव एंड वॉर’ में होगा रणबीर-आलिया-विक्की का ग्रैंड सिनेमाई संगम....|....इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस