हादसे के दौरान बस ड्राइवर के साथ कूदकर बचाई जान, नींद न आना हैदराबाद के शोएब के लिए बना जीवनदान

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मक्का 18 नवंबर 2025। सऊदी अरब में मक्का से मदीना जा रही एक बस भीषण सड़क हादसे का शिकार हुई। इस दौरान बस में सवार सभी 46 लोगों में से केवल एक युवक- 24 वर्षीय मोहम्मद अब्दुल शोएब- जिंदा बच पाया। बाकी सभी यात्री कुछ ही सेकेंड में आग की लपटों में समा गए। शोएब पूरी रात ठीक से सो नहीं पाए थे। बाकी सभी यात्री गहरी नींद में थे, पर वह जाग रहे थे। समय काटने के लिए वह बस के आगे की सीट पर ड्राइवर के पास आकर बैठ गए और शायद उससे बातचीत भी कर रहे थे। तभी अचानक, एक तेज रफ्तार डीजल टैंकर उनकी बस से भिड़ गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस तुरंत आग की चपेट में आ गई। सिर्फ कुछ सेकेंड का मौका था, शोएब और ड्राइवर ने तुरंत खिड़की से कूदकर जान बचाई। बाकी लोगों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला।

दर्दनाक में पूरा परिवार हो गया खत्म
हैदराबाद के हज हाउस में शोएब के रिश्तेदार बेचैनी से जानकारी जुटा रहे थे। शोएब के करीबी मोहम्मद तहसीन ने बताया, ‘सुबह करीब 5.30 बजे शोएब ने फोन करके बताया कि वह बच गया है, लेकिन बाकी सब आग में जिंदा गए। बाद में पता चला कि उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।’ शोएब हैदराबाद के जिर्राह इलाके के निवासी हैं और एक निजी कंपनी में काम करते थे। वे अपने माता-पिता अब्दुल खदीर और घौसिया बेगम के साथ उमरा करने गए थे। इसी यात्रा में उनका पूरा परिवार, माता-पिता, दादा और चाचा के परिवार के कई लोग, इस हादसे में खत्म हो गया। शोएब को बस से कूदने के दौरान चोट लगी है और उसे मदीना के जर्मन अस्पताल में आईसीयू में भर्ती किया गया है।

एक परिवार के 18 सदस्यों की मौत
35 वर्षीय सैयद राशिद के लिए यह हादसा जीवनभर का घाव बन गया। उनके 18 परिजन इसी बस में थे, और कोई भी नहीं बच पाया। इनमें राशिद के पिता और पूर्व रेलवे कर्मचारी शेख नसीरुद्दीन, मां अख्तर बेगम, भाई, भाभी और उनके तीन बच्चे, अमेरिका में रहने वाले सिराजुद्दीन, उनकी पत्नी और तीन बच्चे, उनकी बहनें और उनके बच्चे शामिल हैं। राशिद ने रोते हुए कहा, ‘मैंने उन्हें एयरपोर्ट पर छोड़ा था… कभी सोचा नहीं था कि वह आखिरी बार होगा। मैंने कहा था कि सब लोग साथ में सफर मत करो, पर उन्होंने बात नहीं मानी।

अन्य परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
एक और रिश्तेदार ने बताया कि उसने अपने परिवार के सभी पांच सदस्य खो दिए, दो बहनोई, सास और एक भांजी। हादसे की खबर सुनते ही सैकड़ों परिजन हैदराबाद के हज हाउस और ट्रैवल एजेंसियों के दफ्तरों में भागते पहुंचे। सभी के चेहरे पर डर, बेचैनी और उम्मीद की आखिरी किरण थी। लेकिन जानकारी धीरे-धीरे सामने आई, बस में मौजूद कोई भी यात्री नहीं बचा। वहीं अल मीना ट्रैवल एजेंसी के प्रतिनिधि ने बताया कि 9 नवंबर को उनकी एजेंसी से 20 लोग सऊदी गए थे, उनमें से 16 मक्का से मदीना लौटते समय इसी बस में थे, सुबह तक उनके बारे में कोई जानकारी नहीं थी, बाद में सभी के मौत की पुष्टि हो गई।

Leave a Reply

Next Post

फर्जी मतदाताओं की पहचान के लिए एआई का इस्तेमाल करेगा चुनाव आयोग, बंगाल से होगी शुरुआत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 18 नवंबर 2025। चुनाव आयोग, पश्चिम बंगाल में एसआईआर प्रक्रिया में एआई तकनीक का इस्तेमाल करेगा। एक अधिकारी ने बताया कि एआई की मदद से फर्जी और मृत मतदाताओं की पहचान की जाएगी। एआई तकनीक मतदाता डेटाबेस में तस्वीरों में चेहरे की समानता का […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार