अफगानिस्तान ने पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर बरसाए बम: एक के बाद एक कई धमाके

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

काबुल 28 फरवरी 2026। पाकिस्तान और अफगानिस्तान खुली जंग छिड़ गई है। पाकिस्तान को तालिबान करारा जबाव दे रहा है। दिन के उजाले में हमले के बाद तालिबान भी चुप नहीं है। इस बीच अफगानिस्तान के तालिबान के नेतृत्व वाले रक्षा मंत्रालय ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे एक के बाद कई पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया है। शुक्रवार को जारी किए गए एक वीडियो में पाकिस्तानी ठिकानों पर हमले दिखाए गए हैं, जो दोनों पड़ोसी देशों के बीच चरम पर पहुंचे संघर्ष को दिखा रहा है। न्यूज एजेंसी पीटीआई ने एक्स पर वीडियो साझा किया है, जो कि तालिबान रक्षा मंत्रालय से जुड़ा है। अफगानिस्तान के तालिबान रक्षा मंत्रालय से संबंधित इस फुटेज को मौजूदा तनाव के बीच की गई जवाबी कार्रवाई के सबूत के रूप में बताया जा रहा है। मंत्रालय का दावा है कि यह वीडियो उसकी नवीनतम सैन्य कार्रवाई को दर्शाता है।

एक के बाद कई बम बरसाए
वीडियो में रात के समय हवाई हमले के फुटेज दिखाई दे रहे हैं, जिनमें पहाड़ी इलाकों में विस्फोटों की चमक और पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर लक्षित हमले शामिल हैं। हालांकि इन दृश्यों की प्रामाणिकता और सटीक स्थान की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकी। लेकिन यह वीडियो ऐसे समय में जारी किया गया है, जब दोनों तरफ से हमले जारी हैं। इससे पहले अफगानिस्तान भर में पाकिस्तान ने व्यापक हवाई बमबारी की, जिसमें 29 स्थानों को निशाना बनाया गया था।
इधर, अफगानिस्तान के टोलो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक हमलों में इस्लामाबाद के फैजाबाद के पास एक सैन्य शिविर, नौशेरा में मुख्यालय, जमरुद की सैन्य बस्ती और एबटाबाद में स्थित लक्ष्य शामिल थे। तालिबान मंत्रालय ने इस ऑपरेशन को ‘सफल’ बताते हुए दावा किया कि उसने पाकिस्तानी सेना के प्रमुख ठिकानों, केंद्रों और सुविधाओं को निशाना बनाया है। 

पाकिस्तान का दावा: महत्वपूर्ण क्षति नहीं
वहीं इस हमले को लेकर बीबीसी ने पाकिस्तानी सैन्य अधिकारी के हवाले से बताया कि अफगान तालिबान के दागे गए ड्रोनों ने तीन ठिकानों को निशाना बनाया, जिसमें नौशेरा में सेना का तोपखाना स्कूल, एबटाबाद में एक सैन्य अकादमी के पास का इलाका और स्वाबी में एक प्राथमिक विद्यालय के पास का स्थान बताया गया है। उन्होंने दावा किया कि वायु रक्षा प्रणालियों ने सभी ड्रोनों को रोककर नष्ट कर दिया, और इस घटना में किसी के हताहत होने या महत्वपूर्ण क्षति की कोई खबर नहीं है।

Leave a Reply

Next Post

शराब नीति विवाद: सियासी भूचाल से हिल गई थी आप की बुनियाद, साख पर लगा दाग; राष्ट्रीय महत्वाकांक्षा को झटका

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 28 फरवरी 2026। वर्ष 2022 के बाद दिल्ली की राजनीति में अगर किसी मुद्दे ने सबसे बड़ा भूचाल खड़ा किया, तो वह शराब नीति विवाद था। इस प्रकरण ने सीधे तौर पर आम आदमी पार्टी व उसके प्रमुख अरविंद केजरीवाल को कठघरे में […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर