अमेरिका में थैक्सगिविंग पर तूफान का साया

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

 न्यूयॉर्क, 26 नवंबर 2026। अमेरिका में थैंक्सगिविंग से पहले भीषण तूफानों ने छुट्टियों के जश्न और यात्रा की तैयारियों पर असर डालना शुरू कर दिया है। खराब मौसम के पूर्वानुमान के चलते न्यूयॉर्क की मशहूर मैसीज थैंक्सगिविंग डे परेड को शनिवार तक के लिए टाल दिया गया है। वहीं, फिलाडेल्फिया में आयोजकों ने मौसम संबंधी चिंताओं के कारण परेड में गुब्बारे नहीं उड़ाने का फैसला किया है।

सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, न्यूयॉर्क की मैसीज परेड शनिवार सुबह 8:30 बजे (अमेरिकी पूर्वी समय) शुरू होगी। यह फैसला भारी बारिश और तेज हवाओं की आशंका को देखते हुए लिया गया है।

थैंक्सगिविंग की छुट्टियों के दौरान अमेरिका में आठ करोड़ से ज्यादा लोगों के यात्रा करने की उम्मीद है। ऐसे में पूर्वी और पश्चिमी तट पर खराब मौसम से लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। पूर्वी तट पर सुपरस्टॉर्म सैंडी के बाद सबसे ऊंचे जलस्तर की आशंका जताई गई है। डेलावेयर और न्यू जर्सी के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं के कारण बिजली आपूर्ति बाधित होने का खतरा है।

पश्चिमी तट पर भी तटीय इलाकों में बाढ़ की आशंका बनी हुई है। सैन फ्रांसिस्को के दक्षिण में पैसिफिका इलाके में तेज लहरों के कारण एक पियर का हिस्सा ढह गया। वहीं, सैन डिएगो के आसपास ऊंचे ज्वार के कारण जलस्तर के पुराने रिकॉर्ड टूट गए।

खराब मौसम को देखते हुए एयरलाइंस ने भी यात्रियों को संभावित परेशानी के लिए आगाह किया है। साउथवेस्ट एयरलाइंस और यूनाइटेड एयरलाइंस ने थैंक्सगिविंग के दिन पूर्वोत्तर अमेरिका में उड़ानों के प्रभावित होने की आशंका जताई है। न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होकुल ने राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश, तेज हवाओं और तटीय इलाकों में बाढ़ की चेतावनी दी है। उन्होंने लोगों से स्थानीय मौसम पूर्वानुमान पर नजर रखने और यात्रा के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है।

न्यू जर्सी की गवर्नर मिकी शेरिल ने भी बड़े तूफान की आशंका को देखते हुए पूरे राज्य में आपातकाल घोषित किया है। तूफान के कारण तेज और नुकसान पहुंचाने वाली हवाएं, भारी बारिश, तटीय इलाकों में बाढ़ और लंबे समय तक बिजली गुल रहने की आशंका है। यह आपातकालीन घोषणा बुधवार शाम छह बजे (अमेरिकी पूर्वी समय) से प्रभावी हुई। गवर्नर शेरिल ने छुट्टियों में यात्रा करने वाले लोगों से अपील की कि वे तूफान के सबसे खराब असर से बचने के लिए बुधवार को ही अपने गंतव्य तक पहुंचने की कोशिश करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि आपातकालीन घोषणा के तहत यात्रा पर रोक नहीं लगाई गई है।

Leave a Reply

Next Post

महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भारतीय हॉकी टीम ने रचा इतिहास

शेयर करे24 घंटे में नंबर-5 से नंबर-4 पर पहुंची इंडिया रिपोर्टर लाइव भोपाल, 26 नवंबर 2026। भारतीय महिला हॉकी टीम ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए इतिहास रच दिया है। महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में जापान को 4-0 से हराने के बाद भारतीय टीम […]

You May Like

सीएम योगी बोले: संविधान के नाम पर भ्रम फैलाने वालों से रहें सतर्क....|....शरीर में रहती है कमजोरी और थकान....|....महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भारतीय हॉकी टीम ने रचा इतिहास....|....अमेरिका में थैक्सगिविंग पर तूफान का साया....|....ट्रंप के प्रस्ताव को किम जोंग उन ने किया नजरअंदाज....|....बलूचिस्तान में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन....|....एक मंच, दो कपूर और बेमिसाल चार्म, खुशी-कशिका के अंदाज ने जीता दिल....|....सपनों को मिलेगी नई उड़ान, वित्तम ने शुरू की पांच स्कॉलरशिप की अनूठी पहल....|....पेंड्रावन जलाशय के विनाश का खतरा, किसानों का विरोध और डेम सेफ्टी बोर्ड की आपत्तियों को दरकिनार करके दी गई खनन की अनुमति....|....खरीदी की अवधि घटाकर और धीमी रफ्तार से अन्नदाताओं के हक पर डाका डाल रही है सरकार - कांग्रेस