रेल मंत्री बोले- 2024 तक दौड़ेंगी हाइड्रोजन ट्रेनें, वंदे भारत में स्लीपर क्लास पर भी काम शुरू

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कोलकाता 19 मई 2023। पश्चिम बंगाल के शहर हावड़ा पहुंचने पर वंदे भारत का भव्य स्वागत किया गया। गुरुवार को ओडिशा को पहली वंदे भारत मिली, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। दोपहर को पुरी से चली वंदे भारत का रात करीब 9.20 बजे हावड़ा स्टेशन पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। केंद्रीय केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने स्वयं पुरी से हावड़ा तक का सफर किया। इससे पहले बंगाल में ट्रेन ने खड़पुर में प्रवेश किया, जहां ट्रेन का जबरदस्त स्वागत किया गया।

इस मौके पर केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि रेल मंत्रालय हाईड्रोजन ट्रेन पर काम कर रहा है। 2024 तक भारत में हाईड्रोजन ट्रेन का ट्रालय शुरू करेगा। देश में 2024 तक हाइड्रोजन रेल चलेंगी। इसके साथ ही रेल मंत्री ने कहा कि पांच सौ किलोमीटर से अधिक दूरी के लिए मंत्रालय वंदे भारत में स्लीपर की भी योजना पर काम कर रहा है। बहुत जल्द लोग वंदे भारत में लोग स्लीपर क्लास का भी आनंद उठाएंगे। 

उन्होंने कहा कि जून के अंत तक पूरे देश को वंदे भारत से जोड़ दिया जाएगा। मंत्रालय 400 वंदे भारत का संचालन करेगा। उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर को भी जल्द ही वंदेभारत की सौगात दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर को देश की राजधानी से जोड़ने के लिए बड़ी रेल परियोजनाओं पर काम हो रहा है।

Leave a Reply

Next Post

शाह बोले- आधुनिक भारत के इतिहास में चार गुजरातियों का महत्वपूर्ण योगदान, पीएम का नाम भी किया शामिल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 19 मई 2023। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को कहा कि चार गुजराती महात्मा गांधी, सरदार वल्लभ भाई पटेल, मोरारजी देसाई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के आधुनिक इतिहास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। शाह दिल्ली गुजराती समाज के 125 वर्ष […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल