नकवी की प्रतिष्ठा बचाने में जुटी PCB की निकली हेकड़ी, ICC से गिड़गिड़ाने के बाद टीम ने किया अभ्यास

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 17 सितंबर 2025। एशिया कप से नाम वापस लेने की धमकी से पाकिस्तान अब पीछे हट सकता है। पाकिस्तान की हेकड़ी निकल गई है और काफी खींचतान के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) अपनी टीम को एशिया कप में बनाए रख सकता है। पाकिस्तान का मुकाबला बुधवार को यूएई के खिलाफ है, जिसमें हार टीम को एशिया कप से बाहर कर देगी। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के शीर्ष अधिकारी मंगलवार को अभ्यास सत्र शुरू करने और एशिया कप में बने रहने के मामले में इस्लामाबाद से अनुमति का इंतजार कर रहे थे, लेकिन खिलाड़ियों के चेहरे पर असमंजस की स्थिति थी। उन्हें यह पता नहीं था कि वह टूर्नामेंट में जारी रहेंगे या नहीं।

पाकिस्तान के कप्तान, खिलाड़ी या कोई स्टाफ मैच की पूर्व संध्या पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी नहीं पहुंचा। हालांकि, काफी देर बाद पाकिस्तानी खिलाड़ी अभ्यास सत्र में पहुंचे। हालांकि, अभ्यास के दौरान भी उनके चेहरे पर तनाव झलक रहा था, लेकिन वे खुश-मिजाज दिखने की कोशिश कर रहे थे।

पायक्रॉफ्ट नहीं होंगे PAK vs UAE मैच में रेफरी?
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, एशियाई क्रिकेट काउंसिल ने कहा है कि रिची रिचर्डसन पाकिस्तान बनाम यूएई मैच में एंडी पायक्रॉफ्ट की जगह मैच रेफरी की भूमिका निभा सकते हैं। वहीं, पीसीबी के सूत्रों ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि पीसीबी के गिड़गिड़ाने के बाद आईसीसी ने उनके साथ एक एक समझौता किया गया है। हालांकि, पायक्रॉफ्ट की जगह रिचर्डसन के रेफरी की पुष्टि न तो अब तक आईसीसी ने और न ही एसीसी ने की है। इसके साथ ही एशिया कप के अगले राउंड में पाकिस्तान के मैचों में पाइक्रॉफ्ट रेफरी रहेंगे या नहीं, इस पर भी अंतिम निर्णय अभी तक नहीं लिया गया है।

भारत के हाथ न मिलाने पर पाकिस्तान की किरकिरी
भारतीय खिलाड़ियों ने रविवार को पाकिस्तान को हराने के बाद पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के प्रति सम्मान के रूप में पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया था। पीसीबी ने तब मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट को हटाने की मांग की थी। पीसीबी का आरोप था कि उन्होंने आईसीसी के नियमों का उल्लंघन किया है। उनकी इस मांग को हालांकि आईसीसी ने खारिज कर दिया था। पीसीबी को आईसीसी से जो अस्वीकृति पत्र मिला, उस पर आईसीसी के महाप्रबंधक वसीम खान के हस्ताक्षर थे, जो पहले खुद पीसीबी के सीईओ रह चुके हैं।

दिन भर आईसीसी को मनाने में जुटा रहा पाकिस्तान
आईसीसी द्वारा पीसीबी की अपील को खारिज किए जाने के बाद मंगलवार का दिन घटनाओं से भरा रहा। यह समझा जा रहा है कि पीसीबी अब भी आईसीसी को यह मनाने की कोशिश कर रहा है कि यूएई के खिलाफ मैच के लिए रिची रिचर्डसन को रेफरी नियुक्त किया जाए। इससे पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी की प्रतिष्ठा कुछ हद तक बचाई जा सकती है। वह इस समय शहबाज शरीफ सरकार में गृह मंत्री भी हैं।

Leave a Reply

Next Post

'दुनिया आपके मार्गदर्शन पर भरोसा जता रही', राष्ट्रपति और उप-राष्ट्रपति ने पीएम मोदी को बधाई

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 17 सितंबर 2025। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन है। भारतीय जनता पार्टी ने पीएम मोदी के जन्मदिन के जश्न को दो हफ्ते के सेवा पखवाड़े के तौर पर मनाने का एलान किया है। 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक चलने वाले […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल