आश्रम में स्वामी का ‘गंदा खेल’, वॉर्डन जबरन करवाती मुलाकात, 17 छात्राएं बोलीं– करता था अश्लील हरकतें

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 24 सितंबर 2025। दिल्ली के वसंत कुंज इलाके के एक प्रमुख आश्रम में यौन उत्पीड़न और छेड़छाड़ के आरोपों ने हड़कंप मचा दिया है। यहां पढ़ाई कर रही 17 छात्राओं ने आश्रम के संचालक स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ पार्थ सारथी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्राओं ने पुलिस को बताया कि उन्होंने आश्रम में अपने साथ हुई अश्लील हरकतों और छेड़छाड़ की घटना का खुलासा किया है, जिसके बाद आरोपी संचालक फरार हो गया है।

पुलिस ने दर्ज की शिकायत, जांच जारी
श्री शृंगेरी मठ के प्रशासक पी.ए. मुरली की शिकायत के बाद वसंत कुंज (नार्थ) थाना पुलिस ने स्वामी चैतन्यानंद के खिलाफ कई धाराओं में यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है। आश्रम में चल रहे मैनेजमेंट कोर्स में लगभग 35 छात्राएं पढ़ती हैं, जिनमें से 17 ने पुलिस को बयान दिए हैं। सभी ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने उनसे अश्लील भाषा का प्रयोग किया, आपत्तिजनक मैसेज भेजे और जबरन शारीरिक संपर्क की कोशिश की।

पुलिस ने आश्रम के सीसीटीवी फुटेज और हार्ड डिस्क को जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा है। इसके अलावा, 16 पीड़िताओं के बयान अदालत में धारा 164 के तहत दर्ज किए जा चुके हैं।

आश्रम में मिली मिलीभगत का आरोप
छात्राओं ने यह भी आरोप लगाया है कि आश्रम की महिला फैकल्टी और प्रशासनिक स्टाफ ने संचालक का साथ दिया और छात्राओं को दबाव में रखा कि वे उसकी मांगें स्वीकार करें। इसके अलावा, आश्रम में काम करने वाली कुछ वॉर्डन भी आरोपी से छात्राओं को मिलवाती थीं।

आरोपी का फर्जी यूएन नंबर वाला कार इस्तेमाल
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि स्वामी चैतन्यानंद अपनी वॉल्वो कार पर फर्जी यूएन/एम्बेसी नंबर प्लेट 39 UN 1 लगवाकर चल रहा था। पुलिस ने कार जब्त कर उसकी असली जानकारी जुटाई, तो पता चला कि ऐसा कोई नंबर किसी भी आधिकारिक संस्था ने जारी नहीं किया है।

आरोपी अभी भी फरार, पुलिस कर रही सघन तलाश
आरोपों के बाद आश्रम प्रशासन ने आरोपी को पद से हटा दिया है, लेकिन वह पुलिस की गिरफ्त से अभी तक बचा हुआ है। उसकी आखिरी लोकेशन आगरा और आसपास के क्षेत्र बताई गई है। दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस के उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच जारी है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

वोटर सूची में हेरफेर पर लगेगी लगाम, चुनाव आयोग ने लांच की E-Sign आधार वेरिफिकेशन

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 24 सितंबर 2025। चुनाव आयोग (EC) ने वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने, सुधार करने या हटाने की ऑनलाइन सेवा में बड़ा बदलाव किया है। अब वोटर आईडी में कोई भी बदलाव करने के लिए आधार से जुड़े मोबाइल नंबर के माध्यम से वेरिफिकेशन […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं