व्हाट्सएप समिट 2025: कारोबार के लिए नए टूल्स का ऐलान

Indiareporter Live
शेयर करे

छोटे से बड़े हर बिज़नेस के लिए व्हाट्सएप के स्मार्ट फीचर्स

एड्स, पेमेंट और एआई सपोर्ट – व्हाट्सएप बना व्यापार का नया साथी

अनिल बेदाग

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 17 सितंबर 2025। व्हाट्सएप ने मुंबई में आयोजित अपने दूसरे बिज़नेस समिट में कई नए फीचर्स पेश किए, जिनका उद्देश्य छोटे से बड़े सभी व्यवसायों को डिजिटल रूप से मजबूत बनाना है। सबसे बड़ी घोषणा व्हाट्सएप बिज़नेस ऐप में पेमेंट फीचर की रही। अब छोटे व्यापारी सीधे ऐप से क्यूआर कोड भेजकर ग्राहकों से पेमेंट ले पाएंगे। इससे लेन-देन आसान और सुरक्षित हो जाएगा। इसके अलावा, इन-ऐप कॉलिंग फीचर लॉन्च किया गया, जिससे यूजर्स सीधे कंपनियों को कॉल कर सकते हैं। भविष्य में इसमें वीडियो कॉल और वॉयस मैसेज का विकल्प भी जुड़ेगा। कंपनियां इसे बिज़नेस एआई के साथ मिलाकर स्केलेबल कस्टमर सपोर्ट दे पाएंगी। एड्स मैनेजर इंटीग्रेशन के जरिए अब कारोबार एक ही जगह से व्हाट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अपने विज्ञापन कैंपेन मैनेज कर सकेंगे। इसमें मेटा का एडवांटेज+ एआई बजट का स्मार्ट उपयोग कर विज्ञापन प्रदर्शन बढ़ाएगा।

व्हाट्सएप ने यह भी बताया कि भारत में जल्द ही लोग स्टेटस टैब पर विज्ञापन और प्रमोटेड चैनल्स देख पाएंगे। मारुति सुजुकी और एयर इंडिया जैसे ब्रांड पहले से इस फीचर का इस्तेमाल कर रहे हैं।

साथ ही, अब छोटे व्यवसाय अपने एक ही नंबर से व्हाट्सएप बिज़नेस ऐप और प्लेटफॉर्म दोनों का लाभ उठा सकेंगे। मेटा इंडिया के एमडी अरुण श्रीनिवास ने कहा, “नए टूल्स कंपनियों को बेहतर आरओआई देंगे और ग्राहक संबंध और मजबूत करेंगे।”

Leave a Reply

Next Post

‘आपकी ऊर्जा युवाओं को भी मात देती है’, शाहरुख-आमिर ने दी पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 17 सितंबर 2025। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 75वां जन्मदिन है। इस मौके पर राजनीति से लेकर सिनेमाजगत तक के तमाम सितारे पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसी क्रम में अब बॉलीवुड के सुपरस्टार्स शाहरुख खान और आमिर खान […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग