जम्मू-कश्मीर में निर्दोष नागरिकों की हत्याओं की पीछे ‘साजिश’, NIA करेगी मामलों की जांच

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 19 अक्टूबर 2021। जम्मू कश्मीर में निर्दोष नागरिकों की हत्याओं के मामलों की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी करेगी। पूरे मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों के मुताबिक सरकार की ओर से जल्दी ही इस संबंध में आदेश जारी किया जा सकता है। फार्मेसी चलाने वाले माखनलाल बिंदरू, गैर-कश्मीरी वीरेंद्र पासवान, स्कूल की प्रिंसिपल सुपिंदर कौर और टीचर दीपक चंद समेत कई लोगों की हत्याओं के मामलों में दर्ज एफआईआर पर आगे की कार्रवाई केंद्रीय एजेंसी संभाल सकती है। जम्मू-कश्मीर और केंद्र की सरकार का मानना है कि हाल के दिनों में नागरिकों पर बढ़े हमले किसी बड़ी साजिश का हिस्सा हैं। इन घटनाओं में पाक समर्थित द रेजिस्टेंस फोर्स और अन्य आतंकी संगठनों का हाथ सामने आया है।

पूरे घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले लोगों का कहना है कि एनआईए को इन हमलों के बारे में पहले से ही कुछ जानकारी है। बीते कुछ दिनों में आतंकवाद से जुड़े मामलों की जांच के लिए एजेंसी ने बड़े पैमाने पर छापेमारियां की हैं। यही नहीं एजेंसी ने कई लोगों को आतंकवाद से जुड़े होने के सिलसिले में गिरफ्तार भी किया है। एजेंसी ने बीते एक सप्ताह में ही द रेजिस्टेंस फोर्स से जुड़े 9 लोगों को अरेस्ट किया है। इस संगठन पर ही इन हमलों में शामिल होने का आरोप लगा है। एनआईए ने दो दर्जन से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी के बाद इन लोगों को अरेस्ट किया था। 

अधिकारियों का कहना है कि पाकिस्तान ने यह साजिश रची है ताकि कश्मीर में शांति को भंग किया जा सके और इन्वेस्टर्स को हतोत्साहित किया जा सके। अब तक नागरिकों की हत्याएं नहीं होती थीं, लेकिन इस नए ट्रेंड ने चिंताओं को बढ़ा दिया है। इस बीच होम मिनिस्टर अमित शाह ने सभी एजेंसियों को मौजूदा हालातों से सख्ती के साथ निपटने का आदेश दिया है। अलग-अलग एजेंसियों के साथ अमित शाह ने कई समीक्षा बैठकें की हैं। अकेले अक्टूबर महीने में ही आतंकियों ने घाटी में 11 नागरिकों को मौत के घाट उतार दिया है। बाहरी लोगों पर भी हमले बढ़े हैं। इसके चलते प्रवासी मजदूरों ने घाटी और आसपास के इलाकों से पलायन करना शुरू कर दिया है।

Leave a Reply

Next Post

केरल में बारिश जारी रहने बाढ़ का कहर और बढ़ा, 10 बांधों के लिए जारी हुआ 'रेड अलर्ट'

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव तिरुवनंतपुरम 19 अक्टूबर 2021। केरल में भारी बारिश के चलते कई बांधों में जलस्तर काफी बढ़ गया है। सोमवार को राज्य के दस बांधों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी करते हुए कक्की डैम के दो द्वार खोलने का निर्णय लिया गया। इससे दक्षिण और मध्य […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग