15 अवॉर्ड जीत चुकी फ़िल्म ‘एम 4 एम’ ने बढ़ाया सस्पेंस

Indiareporter Live
शेयर करे

मर्डर मिस्ट्री फ़िल्म ‘एम 4 एम’ में ट्विस्ट ही ट्विस्ट

मर्डर मिस्ट्री फ़िल्म ‘एम 4 एम’ ने दर्शकों को दी ₹1 लाख की अनोखी चुनौती

(अनिल बेदाग)

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 28 अप्रैल 2026। पैन-इंडिया सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ‘एम 4 एम: मोटिव फॉर मर्डर’ का ट्रेलर मुंबई में एक भव्य समारोह में लॉन्च किया गया, जहां फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर मनोज नंदवाना चीफ गेस्ट के रूप में मौजूद रहे। इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल्स में 15 अवॉर्ड जीत चुकी इस फिल्म से अमेरिकन अभिनेत्री जो शर्मा अपना पैन-इंडिया डेब्यू कर रही हैं, जिन्हें 5 बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड भी मिल चुके हैं।इंटरव्यू के दौरान जो शर्मा ने कहा, “यह फिल्म मेरे करियर का बेहद खास हिस्सा है। इसकी कहानी में सस्पेंस की कई परतें हैं। हम चाहते हैं कि दर्शक सिर्फ फिल्म देखें ही नहीं, बल्कि उसकी मिस्ट्री को महसूस करें—इसलिए हमने ₹1 लाख की प्रतियोगिता शुरू की है।” वहीं मनोज नंदवाना ने बताया, “आज के दौर में कंटेंट-ड्रिवन सिनेमा का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। दर्शक अब मजबूत कहानी और थ्रिलिंग अनुभव चाहते हैं, और इस फिल्म में वह सब कुछ मौजूद है।”

निर्देशक मोहन वडलापटला की यह फिल्म हैदराबाद में घटित एक सीरियल किलर की कहानी है, जो मशहूर पेंटिंग्स से प्रेरित हत्याएं करता है। एसीपी कृष्णा और जर्नलिस्ट राधा की जांच के बीच कहानी कई चौंकाने वाले ट्विस्ट्स लेती है। ‘एम 4 एम: मोटिव फॉर मर्डर’ 8 मई 2026 को दुनियाभर में रिलीज होगी।

Leave a Reply

Next Post

राजपुरा-शंभू के बीच डीएफसीसीआईएल कॉरिडोर पर धमाका, एक की मौत; तरनतारन के शख्स के उड़े चिथड़े

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव राजपुरा/अंबाला 28 अप्रैल 2026। पंजाब में एक बार फिर रेलवे ट्रैक को निशाना बनाकर बड़ी साजिश रचने की कोशिश की गई है। राजपुरा और शंभू रेलवे स्टेशनों के बीच डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डीएफसीसीआईएल) पर सोमवार देर रात ब्लास्ट हुआ। इसे आईडी ब्लास्ट माना जा रहा […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल