“कांग्रेस पार्टी के साथ जो भी जाएगा वह हारेगा”, हरियाणा नतीजों पर बोले सम्राट चौधरी- जनता ने पीएम मोदी को दिया प्यार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

पटना 09 अक्टूबर 2024। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भाजपा को हरियाणा में मिली जीत पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अब हारने के लिए जानी जाती है और कांग्रेस पार्टी इस लोकतंत्र की हत्या कर रही है। जिस तरह लोकतंत्र में हरियाणा की जनता ने भाजपा को समर्थन दिया और देश के प्रधानमंत्री के प्रति विश्वास व्यक्त किया इसके लिए हरियाणा की जनता को धन्यवाद देता हूं। साथ ही साथ जो कांग्रेस के साथ जाएगा वो इसी तरह डूबेगा ये कंफर्म है।

कांग्रेस के नेता हार नहीं पचा पाते..: नितिन नवीन
वहीं, हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे पर बिहार सरकार में मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि जब-जब वे हारते हैं तो लोकतंत्र की दुहाई देते हैं और जीतते हैं तो कहते हैं कि जनता उनके साथ है। लोकतंत्र की खूबसूरती यही है कि हार को भी स्वीकार किया जाता है और जीत में जनता के साथ खड़े रहना होता है लेकिन दुर्भाग्य है कांग्रेस के नेताओं का कि वे हार को पचा नहीं पाते हैं। उनका ध्यान अपनी नाकामी की ओर नहीं होता।

नितिन नवीन ने कहा कि आज जनता ने उन्हें बता दिया कि असली जलेबी किस तरह से बनती है। जमीन पर रहने से जलेबी की मिठास पता चलती है। वे लोग अब तक जलेबी को फैक्ट्री में बनवा रहे थे इसलिए उन्हें जलेबी की मिठास नहीं मिल पाई।

Leave a Reply

Next Post

हरियाणा हारने के बाद राहुल गांधी ने तोड़ी चुप्पी, पहला रिएक्शन आया सामने

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव हरियाणा 09 अक्टूबर 2024। हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद कांग्रेस की रणनीति पर सवाल उठने लगे हैं। कांग्रेस के लिए यह हार, खासकर राहुल गांधी के लिए एक बड़ा झटका साबित हुआ है। राहुल ने स्पष्ट किया कि वे हरियाणा के नतीजों का गहराई […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर