कोरोना से अनाथ बच्चों को पांच हजार प्रति माह सहायता व निशुल्क शिक्षा देगी सरकार

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भोपाल 13 मई 2021। कोरोना संकट के बीच मध्यप्रदेश सरकार महामारी की मार झेल रहे बेसहारा और निराश्रित परिवारों को मदद करने की योजना तैयार की है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि कोरोनाकाल में ऐसे बच्चे जिनके परिवार से पिता का साया उठ गया है, कोई कामाने वाला नहीं है, ऐसे परिवारों को 5,000 रुपये प्रति माह पेंशन दी जाएगी। साथ ही ऐसे बच्चों को निशुल्क शिक्षा मुहैया कराई जाएगी।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि महामारी के दौरान जिन परिवारों में अभिभावक या संरक्षक की मृत्यु हो गई है, उन्हें सरकार की ओर से मुफ्त राशन भी दिया जाएगा। इसके अलावा ऐसे परिवारों को सरकार की गारंटी पर बिना ब्याज के ऋण भी उपलब्ध कराया जाएगा। अगर वह काम करना चाहते हैं। 

राज्य में कोरोना की रफ्तार कम

बता दें कि मध्यप्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर कहर बनकर टूट रही है। प्रतिदिन 8 हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। प्रदेश में 25 दिन बाद कोरोना महामारी में गिरावट दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में सबसे कम 8,970 नए केस सामने आए हैं , जबकि 84 लोगों की मौत हुई है। वहीं पॉजिटिविटी रेट 14% से कम हुई है। हालांकि राज्य के कई जिलाअस्पतालों में बेड, दवा और ऑक्सीजन की कमी की शिकायतें भी आ रही हैं। कुछ जिलों में नए मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सरकार का दावा है कि राज्य में कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए पर्याप्त व्यवस्था है। 

Leave a Reply

Next Post

सीमा पार जंग में अब तक 43 लोग मारे गए, मृतकों में 13 बच्चे और 3 महिलाएं शामिल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव येरूशलम 13 मई 2021 । गत शुक्रवार से येरूशलम के अल-अक्सा मस्जिद कंपाउंड से इस्राइल पुलिस व फलस्तीनियों में शुरू हिंसा, गाजा सीमा पर खूनी संघर्ष में बदल चुकी है। इस जंग में अब तक 43 लोग मारे गए हैं जिनमें 13 बच्चे व तीन […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग