भीड़ के साथ मशाल लेकर निकले भाजपा विधायक, PM मोदी के नियमों की उड़ाई धज्जियां

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली । कोरोना वायरस संकट से निपटने में राष्ट्र के ”सामूहिक संकल्प एवं एकजुटता” को प्रदर्शित करने के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर रविवार रात नौ बजे नौ मिनट तक करोड़ों देशवासियों ने अपने घरों की बत्तियां बुझा दीं और दीये, मोमबत्ती तथा मोबाइल फोन की फ्लैशलाइट जलाई। उप-राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने अपनी पत्नी उषा के साथ यहां अपने आवास में दीप जलाये। यहां कई लोग पटाखे जलाकर नियमों का उल्लंघ्न करते दिखे। इसी कड़ी में  हैदराबाद से भाजपा विधायक राजा सिंह ने अपने समर्थकों के साथ हाथ में मशाल लेकर कोरोना के विरोध में नारे लगाए-“हर घर में दीया जलाना है, कोरोना को भगाना है। चाइनीज़ वायरस गो बैक, चाइना वायरस गो बैक।” इस दौरान उन्होंने सामाजिक दूरी का उल्लंघन किया।

गौरतलब है कि रविवार रात नौ बजते ही, ज्यादातर घरों में बत्तियां बुझा दी गईं और लोगों ने बालकनी में खड़े होकर मोबाइल फोन की फ्लैशलाइट जलाई। कइयों ने दीये और मोमबत्ती भी जलाये। उस दौरान आतिशबाजी, थाली बजाने की आवाज, सीटी और पुलिस वाहन की सायरन भी सुनाई दी। कुछ स्थानों पर हिंदू भक्ति गीत बजाये गये तो कहीं मंत्रोच्चार किया गया।\ कोरोना से देश का हाल बेहाल है वहीं दुनियाभर में अब तक तकरीबन 70 हजार की मौत हुई है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, अब तक दुनियाभर में 69,419 लोगों की मौत वायरस के चलते हुई है। इसमें सबसे अधिक इटली में 15887, स्पेन में 12641 मौतें हुई हैं। वहीं, कोरोना वायरस के गढ़ रहे चीन में अब हालात पहले के मुकाबले काफी बेहतर होने लगे हैं।

Leave a Reply

Next Post

कोरोना संकट : पीएम नरेंद्र मोदी ने मुलायम व अखिलेश से मांगा सहयोग

शेयर करेइंडिया रिपोर्टर लाइव लखनऊ। कोरोना संकट से निपटने के क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव व पूर्व अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव से टेलीफोन पर बात की और इस महामारी से निपटने में सुझाव व सहयोग मांगा। सपा नेताओं ने कहा कि […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग