वन मंत्री केदार कश्यप बताये क्या प्रदेश में जंगलराज है जो वन विभाग शिकारियों का सामाजिक बहिष्कार, सामाजिक दण्ड, हुक्का पानी बंद कर सजा देगी?

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 06 फरवरी 2026। प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं मुख्य वन्य जीव विभाग द्वारा शिकारियों को सामाजिक बहिष्कार की सजा के फैसले पर सवाल खड़ा करते हुये प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने वन मंत्री केदार कश्यप से पूछा, क्या प्रदेश में जंगलराज है जो शिकारियों को अब कानून नहीं बल्कि भीड़तंत्र सजा देगी? जो वन्य जीव जंतुओं के शिकार करने वाले शिकारियों का सामाजिक बहिष्कार कर, सामाजिक दंडित कर, हुक्का पानी बंद करने की सजा दी जायेगी। संविधान का शपथ लेने वाले मंत्री एवं संविधान के अधिकारों के तहत जिम्मेदारी निभाने की शपथ लेने वाले अधिकारी अब संविधान का पालन नहीं करेंगे। सामाजिक बहिष्कार को समाज हित में नहीं माना जाता। इससे घृणा, नफरत, जातिगत भेदभाव, तिरस्कार होता है, कई बार ये हिंसा का रूप ले लेता है। सामाजिक सौहार्द्र बिगड़ता है। फिर ये कैसा सामाजिक बहिष्कार करने फैसला लिया गया। ये तो बाबा साहब डॉ. भीम राव अम्बेडकर जी के लिखे संविधान का अपमान है। सामाजिक बहिष्कार जैसे कुरीतियों पर कड़ाई से रोक फिर भाजपा सरकार सामाजिक बहिष्कार का सरकारी फ़ैसला तो तानाशाही फरमान है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि वन विभाग वन्य जीव जंतुओं की रक्षा नहीं कर पा रही है। लगातार शिकार की घटनाएं हो रही है। अपनी नाकामी छुपाने अब सामाजिक बहिष्कार कराने जैसे सरकारी फैसला ले रही है। दिसम्बर 2025 में वन विभाग विभागीय बैठक में जो शिकारियों को पकड़ कर धर्म गुरु, गांव के मुखिया, प्रतिष्ठित व्यक्ति समाज सेवी संगठन के साथ बैठक कर समाजिक बहिष्कार कराने का फैसला लिया गया है ये तो वैमनस्यता फैलाने वाला है, संविधान के खिलाफ है। कांग्रेस मांग करती है इस फैसले पर तुरंत रोक लगाई जाये। शिकारियों को कानूनी तौर पर कड़ी से कड़ी सजा मिले। वन्य जीव जंतुओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो एवं सामाजिक बहिष्कार कराने जैसे फैसला लेने वाले अधिकारियों पर कड़ी कार्यवाही हो।

Leave a Reply

Next Post

जालंधर में आप नेता की हत्या: गुरुद्वारे में मत्था टेककर निकले थे लक्की ओबेराॅय, बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव जालंधर 06 फरवरी 2026। पंजाब के जालंधर में गुरुद्वारा साहिब के बाहर आप नेता लक्की ओबराॅय की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। सुबह-सुबह गोलियों की आवाज से इलाके में सनसनी फैल गई। वारदात शुक्रवार सुबह उस समय हुई जब लक्की ओबराॅय माॅडल टाउन में […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर