​पहले मतदान, फिर विदाई: मंडप से निकलकर पहले दुल्हन ने डाला वोट, पति सहित बाराती बने साक्षी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जमुई: लोकतंत्र की खूबसूरती में तब चार चांद लग गया, जब शादी मंडप से उठी नवविवाहिता सीधे मतदान केंद्र पर पहुंच गई और अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यह नजारा जमुई लोकसभा के शेखपुरा विधान सभा के शहर चकदिवान के वसंती कन्या मिडिल स्कूल के बूथ संख्या 68 पर देखने को मिला, जहां विवाहिता सुष्मिता अपने पति प्रदीप के साथ विवाह के पोशाक में ही वोट देने पहुंची।

मंडप से निकल कर दुल्हन ने किया मतदान
विवाहिता ने कहा कि पहली दफा वोट देने आई है और वोट देने के बाद ही ससुराल के लिए रवाना होगी। सुष्मिता की शादी एक निजी मैरेज हाल में करीब दिन 8.30 बजे संपन्न हुई और 8.32 बजे वह बूथ पर पहुंच गई। मंडप से बूथ तक जाने के साक्षी बाराती के साथ मुहल्ले के लोग बने और इस कार्य के लिए दूल्हा-दुल्हन की लोगों ने जमकर सराहना की। इस मौके पर ​नवविवाहिता ने कहा कि देश के विकास के मुद्दे पर पहली बार वोट दिया है।

इन सीटों पर हो रहा मतदान
बता दें कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण में बिहार की चार सीटों के लिए मतदान सुबह 7 बजे से जारी है। मतदाताओं में मतदान के लिए भारी उत्साह नजर आ रहा है। राज्य की जिन सीटों पर मतदान हो रहा है, उनमें औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई शामिल हैं। इन सीटों पर मतदाता 38 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।

Leave a Reply

Next Post

नए नौसेना प्रमुख बनेंगे वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी, 30 अप्रैल को संभालेंगे पदभार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 19 अप्रैल 2024। वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी देश के नए नौसेना प्रमुख बनने जा रहे हैं. वह मौजूदा नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार की जगह लेंगे. दरअसल एडमिरल आर हरि कुमार 30 अप्रैल को रिटायर होने जा रहे हैं. उनके रिटायरमेंट […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल