अयोध्या में दिवाली जैसा जश्न: रामलला की दूसरी वर्षगांठ पर उमड़ा जनसैलाब, मंदिर में शुरु हुआ अनुष्ठान

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अयोध्या 31 दिसंबर 2025। अयोध्या के भव्य श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में आज भक्ति और श्रद्धा का विशेष संगम देखने को मिल रहा है। भगवान श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में ‘प्रतिष्ठा द्वादशी’ समारोह का आयोजन पूरी धार्मिक गरिमा के साथ शुरू हो गया है। हिन्दू पंचांग के अनुसार पौष शुक्ल द्वादशी की तिथि पर आयोजित इस उत्सव में देश के दिग्गज राजनेता और आध्यात्मिक गुरु शिरकत कर रहे हैं।

धार्मिक अनुष्ठानों का शुभारंभ

राम मंदिर परिसर में सुबह से ही मंत्रोच्चार की गूँज सुनाई दे रही है। अनुष्ठान की शुरुआत गणपति पूजन और मंडल पूजन के साथ हुई। इस अवसर पर भगवान रामलला का विशेष अभिषेक और ‘प्रकाटोत्सव आरती’ की जा रही है। जगदगुरु मध्वाचार्य के मार्गदर्शन में 108 वैदिक विद्वान इन धार्मिक अनुष्ठानों को संपन्न करा रहे हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सुबह करीब 11:00 बजे अयोध्या पहुंचेंगे। सीएम योगी स्वयं रक्षा मंत्री का स्वागत करेंगे। इसके उपरांत, राजनाथ सिंह रामलला के दर्शन करेंगे और परिसर में स्थित माँ अन्नपूर्णा मंदिर पर ध्वजारोहण करेंगे।

संतों और भक्तों का जमावड़ा

इस ऐतिहासिक आयोजन में अयोध्या के लगभग 1200 पूज्य संतों को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम का समापन राम मंदिर के निकास द्वार ‘अंगद टीला’ पर होगा, जहाँ रक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रशासन ने भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए सुग्रीव पथ के जरिए आवाजाही के विशेष इंतजाम किए हैं।

Leave a Reply

Next Post

2025 में BSP को मिली 'ऑक्सीजन' अब न गठबंधन, न होगा समझौता, 2027 में अकेले चुनाव लड़ेगी बसपा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव लखनऊ 31 दिसंबर 2025। आज साल 2025 का आखिरी दिन है। इस साल को अगर राजनीतिक दृष्टिकोण से देखे तो कुछ पार्टियों के लिए यह साल अच्छा रहा, जबकि कुछ के  लिए यह साल कुछ खास अच्छा नहीं रहा। इसी बीच अगर एक नजर उत्तर प्रदेश […]

You May Like

मरवाही में चार हाथियों का उत्पात, फार्म हाउस और खेतों को पहुंचाया भारी नुकसान....|....मोदी सबसे लंबे कार्यकाल वाले पीएम: दिल्ली सीएम से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद तक पहुंचे मंदिर; पूजा की....|....होर्मुज से जॉर्डन तक बढ़ा युद्ध का खतरा: ईरान ने अमेरिकी ठिकाने पर दागीं मिसाइलें, पश्चिम एशिया में हाई अलर्ट....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मीनाक्षी नटराजन मामले में आज चुनाव आयोग पहुंचेंगे कांग्रेस नेता, अहम मुलाकात....|....जंग के बीच अब पानी पर निशाना: ईरान के सिरिक में अमेरिकी बमबारी के बाद जलापूर्ति ठप, संकट और गहराने की आशंका....|....तृणमूल एमपी सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा, असम से राज्यसभा सांसद थीं ममता की पूर्व सहयोगी....|....सुशासन तिहार में मिले 37 लाख से अधिक आवेदनों का निराकरण करने का दावा खोखला - दीपक बैज....|....किशोर चंन्द्र पात्र बने एनटीपीसी कोरबा के कार्यकारी निदेशक....|....ईशा देओल की ‘घूंघट’ से खुलेगा डर का नया राज़