राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस उन्मुखीकरण प्रशिक्षण 8 सितम्बर को

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

गरियाबंद 06 सितम्बर 2020। जिले में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन 23 सितंबर से 30 सिंतबर 2020 तक किया जायेगा। इस दौरान समुदाय स्तर पर मितानिन एंव आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ द्वारा 1 से 19 वर्षीय बच्चों को कृमि की दवा (एल्बेन्डाजोल) खिलायी जायेगी, एल्बेन्डाजोल की खुराक 1 से 2 वर्ष की आयु के बच्चों को आधी गोली तथा 3 से 19 वर्ष की आयु के बच्चे को एक पूरी गोली दी जायेगी। इस संबंध में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम व वीपीडी सर्विलेंस, एम. आर. व पैरासिटामॉल सिरप उपयोग के संबंध जिला स्तरीय उन्मुखीकरण जूम एप के माध्यम से जिला स्तरीय प्रशिक्षण 08 सितम्बर 2020 को समय 11 बजे से जिला अस्पताल गरियाबंद के प्रशिक्षण हाल में आयोजित किया जायेगा। सीएमएचओ डाॅ एन.आर. नवरत्न ने महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य विभाग से संबंधित अधिकारी-कर्मचारी और जिला समन्वयक मितानिन कार्यक्रम को प्रशिक्षण में सम्मिलित होने का अनुरोध किया है।

Leave a Reply

Next Post

संविधान के मूल ढांचे का सिद्धांत दिलाने वाले केशवानंद भारती का 79 साल की उम्र में निधन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया शोक

शेयर करेकेशवानन्द भारती केरल के कासागोड़ जिले के रहने वाले थे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 06 सितंबर 2020 सुप्रीम कोर्ट में संविधान के बुनियादी ढांचे को अक्षुण्ण रखने को लेकर याचिका दायर करने वाले याचिकाकर्ता संत केशवानन्द भारती का आज सुबह निधन हो गया. वे केरल के कासागोड़ जिले के […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग