भिवानी हत्याकांड को लेकर ओवैसी ने साधा राजस्थान सरकार पर निशाना, लोकसभा चुनाव की रणनीति भी बताई

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 25 फरवरी 2023। ऑल इंडिया मजलिस-ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने क्षेत्रीय एकता पर बल दिया है। उन्होंने महाराष्ट्र की राजधानी में कहा कि क्षेत्रीय गठबंधनों के एक साथ आने से हम भाजपा को हरा सकते हैं। आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर अपनी रणनीति पर बताते हुए एक बार फिर जुनैद-नासिर हत्याकांड का मुद्दा उठाते हुए राजस्थान सरकार पर निशाना साधा है।  भिवानी हत्याकांड का मुद्दा उठाते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने राजस्थान सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग मुस्लिम समुदाय के खिलाफ नफरत फैला रहे हैं, लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर निशाना साधते हुए ओवैसी ने कहा कि राजस्थान सरकार देश भर में भरत जोड़ो यात्रा में शामिल हो सकती है, अलवर में शाही शादी में जा सकती है, लेकिन वे उस जगह पर नहीं जा सकते जहां जुनैद और नासिर मारे गए।  

तेलंगाना में भाजपा की हार का हमें श्रेय दें- ओवैसी
आगामी लोकसभा चुनावों में भाजपा के खिलाफ क्षेत्रीय दलों से एक साथ आने का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय गठबंधनों के एक साथ आने से हम भाजपा को हरा सकते हैं। तेलंगाना में बीजेपी 2014 और 2018 के चुनाव हार गई थी। इस साल भी दिसंबर 2023 में बीजेपी तेलंगाना चुनाव फिर से हार जाएगी। इसके लिए हमें कुछ श्रेय दें। 

उन्होंने आगे कहा कि हम औरंगाबाद और अन्य सीटों से अगला लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि हम कुछ अन्य दलों के साथ गठबंधन की संभावना पर गौर करेंगे। अगले चुनाव में हम किसके साथ जाएंगे इस पर टिप्पणी करना जल्दबाजी होगी।  गौरतलब है कि ऑल इंडिया मजलिस-ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) पार्टी का पहला राष्ट्रीय अधिवेशन मुंबई में चल रहा है। मुंबई में आज से शुरू हुआ दो दिवसीय अधिवेशन 25 और 26 फरवरी तक चलेगा। अधिवेशन का समापन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी की अध्यक्षता में होगा। इसमें राष्ट्रीय कार्यकारिणी सहित सभी राज्यों के प्रमुख पदाधिकारी शामिल होंगे।

Leave a Reply

Next Post

अमेरिकी विदेश मंत्री बोले- भारत और चीन ने रूस को यूक्रेन पर परमाणु हमला करने से रोका

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव वांशिगटन 25 फरवरी 2023। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन का रूस-यूक्रन युद्ध को लेकर बड़ा बयान आया है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि इस युद्ध को खत्म करने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यू्क्रेन पर काफी पहले ही परमाणु हमला कर चुके होते। […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं