‘नौसेना हर तरीके से भारत के समुद्री हितों की रक्षा करेगी’, नौसेना प्रमुख एडमिरल त्रिपाठी का बयान

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 09 फरवरी 2025। नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने कहा है कि नौसेना किसी भी समय, कहीं भी और किसी भी तरह से भारत के समुद्री हितों की रक्षा करना जारी रखेगी। नौसेना प्रमुख ने शनिवार को यहां नए नौसेना भवन में आयोजित भारतीय नौसेना प्रमुखों के सम्मेलन में यह टिप्पणी की। नौसेना ने रविवार को एक बयान में कहा कि इस सम्मेलन का उद्देश्य, सम्मेलन में शामिल हुए आठ पूर्व नौसेना प्रमुखों के सामूहिक अनुभव और ज्ञान से लाभ उठाना है।

नौसेना की नीतिगत पहल और रणनीति पर हुई चर्चा
नौसेना के प्रवक्ता ने कहा कि इन पूर्व प्रमुखों को नौसेना की नीतिगत पहल, तकनीकी, सामग्री और परिचालन रसद और परिचालन को लेकर अपडेट दिया गया। बयान में नौसेना प्रमुख के हवाले से कहा गया, ‘हम आपकी शानदार विरासत को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं और भारतीय नौसेना भारत के समुद्री हितों की रक्षा करना जारी रखेगी, किसी भी समय, कहीं भी, किसी भी तरह।’

किताब का किया गया विमोचन
सम्मेलन के दौरान एक सत्र ‘मंथन’ का आयोजन किया गया, जिसमें महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया, जिससे उभरते भू-राजनीतिक परिदृश्य और युद्ध और समुद्री रणनीति के भविष्य चर्चा हुई। सम्मेलन के दौरान ‘लीगेसी ऑफ लीडरशिप: नेवल चीफ्स थ्रू टाइम’ नामक पुस्तक का विमोचन किया गया, जिसमें पूर्व नौसेना प्रमुखों से जुड़ी प्रेरक घटनाओं का वर्णन किया गया है। दिल्ली में स्थित नौसेना भवन, नौसेना का मुख्यालय है। पहले नौसेना 13 अलग-अलग स्थानों से संचालित होती थी, जिससे समन्वय की परेशानी होती थी। चार मंजिला नौसेना भवन के निर्माण में आधुनिक प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल किया गया है। 

Leave a Reply

Next Post

'राज्यों द्वारा कर योगदान के हिसाब से फंड मांगना छोटी सोच', केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का बयान

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 09 फरवरी 2025। केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि कुछ राज्यों द्वारा यह मांग करना कि उन्हें कर योगदान के अनुपात में केंद्र सरकार से फंड मिले, यह उनकी छोटी सोच है और राज्यों का ऐसी मांग करना दुर्भाग्यपूर्ण है। […]

You May Like

समीरा रेड्डी का फिटनेस मंत्र: हर दिन है असली वर्कआउट, प्रोटीन बने रोज की आदत....|....मोहम्मद बिन सलमान चाहते थे अमेरिका करे हूतियों पर हमला....|....विनोद साहनी हत्याकांड: हत्यारों को फांसी देने की मांग....|....शराब के खिलाफ महिलाओं का हल्लाबोल....|....'छात्रों की गूंज': राहुल गांधी ने लिखा 19 को इंदौर में रहूंगा....|....6 साल की मासूम से हैवानियत, कार में बंद कर ली थी जान....|....किराए के बैंक खातों से 95 लाख का साइबर फ्रॉड....|....तहसीलदार की कुर्सी के ठीक ऊपर भरभराकर गिरी छत....|....बैंक हड़ताल: शाखाओं पर सेवाएं ठप, ग्राहकों की बढ़ी परेशानी....|....जेल में बिगड़ी मादुरो की पत्नी की सेहत