बिहार के लोग अपनी जबरदस्त क्षमता के बदौलत बहुत आगे जाएंगे: राज्यपाल आरिफ मो.खान

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

पटना 02 जनवरी 2025। बिहार के नवनियुक्त राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने आज अपने शपथ ग्रहण समारोह के बाद मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बिहार के इतिहास और राज्य के लोगों की क्षमता की सराहना की। राज्यपाल ने कहा बिहार का इतिहास बहुत ही शानदार और गौरवशाली है। यहां के लोगों में जबरदस्त क्षमता है, और यह क्षमता देश की व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। बिहार के लोग बहुत आगे जाएंगे। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने यह भी कहा कि बिहार के लोगों की सेवा और उनके कल्याण के लिए वह निरंतर काम करेंगे। यह मेरा जी रिज्यूम नहीं, मैं एक सेवक के तौर पर आया हूं। इस दौरान राज्यपाल ने नए साल की शुभकामनाएं भी दी और कहा हमारा नया साल, हमारा अमृत कल है। बिहार के लोगों को देशवासियों को बहुत शुभकामनाएं। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह अपने पुराने परिचितों से मिलेंगे, तो राज्यपाल ने कहा मैं 1975 से जिन लोगों से जुड़ा हूं, उन्हें जानता हूं। मैं उनकी भावनाओं का सम्मान करता हूं, और मैं यहां जिम्मेदारी के साथ आया हूं। राज्यपाल ने इस दौरान यह भी स्पष्ट किया कि वह किसी भी कार्य में राजनीति नहीं देखेंगे और केवल बिहार के विकास और कल्याण के लिए काम करेंगे।

बता दें कि आरिफ मोहम्मद खान ने आज यानी बृहस्पतिवार को बिहार के 42वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली। वहीं शपथ ग्रहण से पहले बिहार के नवनियुक्त राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने बांस घाट पर डॉ.राजेंद्र प्रसाद को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा आज मेरा शपथ ग्रहण है और ये लोग हैं जिनकी वजह से हम आजाद हुए हैं तो इन्हें याद करना जरूरी है।

Leave a Reply

Next Post

वीर सावरकर कॉलेज का सपना साकार, दिल्ली विश्वविद्यालय में होगी नए युग की शुरुआत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 02 जनवरी 2025। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 जनवरी 2025 को दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के दो नए परिसरों का उद्घाटन करने के साथ-साथ वीर सावरकर के नाम पर नजफगढ़ में एक नए कॉलेज की आधारशिला भी रख सकते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय के सूत्रों ने […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग