हिंसा की पांचवी रात सैकड़ों गिरफ्तार, मृतक की दादी ने कहा- मैं थक गई हूं, प्लीज दंगे न करें

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 03 जुलाई 2023। फ्रांस में 17 साल के किशोर को गोली मारे जाने की घटना के पांचवीं रात भी देशभर में हिंसा जारी रही। बीती रात हुए दंगे के मामले में पुलिस ने कम से कम देश भर से 78 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से 20 को पेरिस में हिरासत में लिया गया। बता दें कि फ्रांस में 17 साल के किशोर नाइल को इस हफ्ते की शुरुआत में एक पुलिसकर्मी ने गोली मार दी थी। इससे नाहेल की मौत हो गई थी। इसके बाद फ्रांस में दंगे शुरू हो गए। वहीं नाहेल की हत्या करने वाले पुलिसकर्मी को बर्खास्त कर जेल भेज दिया गया है। किशोर के अंतिम संस्कार के दौरान सैकड़ों लोग मौजूद रहे, जिनमें ज्यादातर अरबवासी या अश्वेत थे। फ्रांस की सरकार ने हालात पर नियंत्रण के लिए 45 हजार पुलिसकर्मी तैनात किए हैं। पिछली पांच रातों के दौरान हुए दंगों के बाद रविवार को हालात नियंत्रण में देखे गए। 

दादी ने की शांति की अपील
वहीं, मृत किशोर की दादी ने प्रदर्शनकारियों से एक भावनात्मक अपील की। उन्होंने कहा कि मैं थक गई हूं। नाइल अब नहीं रहा है। आप लोग कृपया शांति रखें। उन्होंने आगे कहा कि हिंसा न करें और स्कूलों या बसों को नुकसान न पहुंचाएं। बता दें, यह आग्रह उस समय किया गया है, जब अधिकारियों और समुदाय के नेताओं ने मामले को लेकर शांतिपूर्ण समाधान के रास्ते तलाशने की मांग की। 

मेयर के घर पर हुआ था हमला
बता दें कि इससे पहले पेरिस के मेयर के घर पर भी हमला किया गया। मेयर ने कहा कि उनके घर और गाड़ियों को आग लगाने की कोशिश की गई। मेयर ने बताया कि घटना के वक्त उनकी पत्नी और दो बच्चे घर में सोए हुए थे। हमले में उनकी पत्नी और एक बच्चा घायल भी हुए हैं। पुलिस की तत्परता से मेयर और उनके परिवार की जान बची। 

Leave a Reply

Next Post

खालिस्तान के धमकी भरे पोस्टर पर जयशंकर की चेतावनी, कहा- किसी ने दिया पनाह तो रिश्तों पर पड़ेगा असर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 03 जुलाई 2023। खालिस्तान समर्थकों ने कनाडा में भारतीय राजनयिकों को धमकी दी है। इसका एक पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें आठ जुलाई को खालिस्तानी रैली निकालने की भी बात कही जा रही है। खतरे को देखते हुए भारत […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल