सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की तैयारी में PFI, ट्विटर अकाउंट पर भी लगा बैन

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 29 सितंबर 2022। पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के खिलाफ सोशल मीडिया पर भी कार्रवाई हुई है। खबर है की माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर से संगठन के अकाउंट पर बैन लगा दिया है। खबर है कि लगातार हो रहे एक्शन के खिलाफ अब पीएफआई भी सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी कर रहा है। बुधवार को सरकार ने पीएफआई और सहयोगी संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया था।

पीएफआई के ट्विटर अकाउंट पर प्रतिबंध लगाया गया है। खबर है कि केंद्रीय गृहमंत्रालय की शिकायत के आधार पर ट्विटर इंडिया ने यह कार्रवाई की है। फिलहाल, संगठन से जुड़े लोग अब कानूनी राहें तलाश रहे हैं। 7 दिनों में इस्लामिक कट्टरपंथी संगठन पर यह चौथी कार्रवाई है। करीब 13 राज्यों में छापामार कार्रवाई के बाद सरकार ने बुधवार संगठन पर 5 साल के लिए बैन लगा दिया था।

इनपर भी लगा प्रतिबंध
सरकार ने विधिविरुद्ध क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1967 के प्रावधानों के अंतर्गत ‘विधिविरुद्ध संगठन’ घोषित कर दिया है जिनमें रिहैब इंडिया फाउंडेशन (आरआईएफ), कैंपस फ्रंट ऑफ इंडिया (सीएफआई), ऑल इंडिया इमाम काउंसिल (एआईआईसी), नेशनल कॉन्फेडरेशन ऑफ ह्यूमन राइट्स आर्गेनाइजेशन (एनसीएचआरओ), नेशनल विमेंस फ्रंट, जूनियर फ्रंट, एम्पावर इंडिया फाउंडेशन और रिहैब फाउंडेशन, केरल शामिल हैं।

अलर्ट पर दिल्ली पुलिस
पीएफआई पर प्रतिबंध की कार्रवाई के बाद दिल्ली पुलिस अलर्ट मोड पर है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए राजधानी के अलग-अलक इलाकों में पुलिस गतिविधियों में इजाफा हुआ है। कई राज्यों में रेड के बाद जांच एजेंसियों ने पुलिस के साथ मिलकर सैकड़ों लोगों को गिरफ्तार किया था।

Leave a Reply

Next Post

भारत की मिसाइलों और रॉकेटों से सुरक्षित होंगे दूसरे देश,आर्मेनिया करेगा बड़ी खरीद

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 29 सितंबर 2022। रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर होने के लिए भारत तेजी से कदम बढ़ा रहा है। ना केवल अपने लिए बल्कि दूसरे देशों को भी रक्षा सामग्री निर्यात करने के लिए हथियारों का उत्पादन बढ़ाया जा रहा है। इस बीच भारत और […]

You May Like

गायों में फैलने वाले वायरस से पहली बार इंसान की मौत....|....एशियन पैरा गेम्स में भारत को 28वां गोल्ड....|....मोहन भागवत बोले: संघ केवल हिंदुओं के लिए नहीं, पूरे राष्ट्र के लिए है....|....'मैं भी हूं मांझी की बेटी': मुरिया दरबार में द्रौपदी मुर्मू बोलीं- आदिवासी परंपराएं संजोए रखना बड़ी जिम्मेदारी....|....दिग्विजय सिंह की यात्रा में बच्चों से नारे लगवाने की शिकायत....|....मुंबई में सरकार की 117 साल पुरानी हेरिटेज बिल्डिंग बेचने की तैयारी....|....छात्राओं ने शिक्षक पर लगाए बैड टच के आरोप....|....बढ़ते प्रदूषण पर लगाम कसने की तैयारी....|....जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों पर ईडी करेगी कार्रवाई....|....उड़ता तीर के आगे धुरंधर भी फेल