कोरोना : फिर बढ़े नए संक्रमित, 24 घंटे में 1086 नए मरीज मिले, सक्रिय केस घटे, 71 मौतों में से 66 केरल में

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 06 अप्रैल 2022।। देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1086 नए मरीज मिले और 71 की मौत हो गई। मंगलवार की तुलना में इन दोनों आंकड़ों में बढ़ोतरी हुई है। हालांकि सक्रिय केस घटे हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि 71 मृतकों में से 66 केरल के हैं, यानी राज्य में अब भी संक्रमण का बुरा हाल है। 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बुधवार सुबह 8 बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार 1086 नए संक्रमितों के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 30 लाख 30 हजार 925 हो गई है। मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय केस देश में कुल संक्रमितों की तुलना में 0.03 प्रतिशत हैं, जबकि ठीक होने वालों की दर  98.76 प्रतिशत।  बीते 24 घंटे में सक्रिय केस में 183 की कमी दर्ज की गई है। दैनिक पॉजिविटी दर अब 0.23 फीसदी और साप्ताहिक दर 0.22 फीसदी दर्ज की गई। महामारी से उबरने वालों की संख्या भी बढ़कर 4,24,97,567 हो गई। जबकि मृत्यु दर 1.21 फीसदी है। देशभर में जारी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक देश में 185.04 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी है। 

बीते 24 घंटे में देश में 71 लोगों की मौत हुई है। इनमें से केरल में सर्वाधिक 66 लोगों की मौत हुई। देश में कोविड से अब तक कुल 5,21,487 मौतें हुई हैं। इनमें महाराष्ट्र में 1,47,793, केरल में 68,196, कर्नाटक में 40,055, तमिलनाडु में 38,025, दिल्ली में 26,154, उत्तर प्रदेश में 23,497 और पश्चिम बंगाल में 21,199 मौतें शामिल हैं।

मंत्रालय ने जोर देकर कहा कि 70 फीसदी से अधिक मौतें कोविड के साथ ही अन्य बीमारियों के चलते हुए हैं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि हमारे आंकड़ों का भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के साथ मिलान किया जा रहा है। टीकाकरण के चलते देश की बड़ी आबादी में प्रतिरोधक क्षमता बढ़ी है। किसी नए कोरोना वैरिएंट ने दस्तक नहीं दी तो देश को महामारी से लगभग उबरने की स्थिति में पहुंच जाएगा। 

Leave a Reply

Next Post

पंजाब में बिजली संकट: कोयले की कमी दूर करने के लिए बिजली मंत्री पहुंचे दिल्ली, केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर उठाई मांग

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव चंडीगढ़ 07 अप्रैल 2022। पंजाब में गरमी बढ़ने के साथ ही बिजली संकट गहराने लगा है। इसी को लेकर पंजाब के बिजली मंत्री हरभजन सिंह ने बुधवार को केंद्रीय कोयला एवं खनिज मंत्री प्रह्लाद जोशी और केंद्रीय बिजली, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल