सरस्वती साड़ी डिपो लिमिटेड का आईपीओ 12 अगस्त, 2024 को खुलेगा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव/(अनिल बेदाग)

मुंबई 11 अगस्त 2024। सरस्वती साड़ी डिपो लिमिटेड का प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम 12 अगस्त, 2024 को खुलेगा। इक्विटी शेयरों (प्रत्येक अंकित मूल्य ₹ 10) के कुल ऑफर साइज़ में 6,499,800 इक्विटी शेयरों तक का नया इश्यू और 3,501,000 इक्विटी शेयरों तक का ऑफर फॉर सेल शामिल है। आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड ₹ 152 से ₹ 160 प्रति इक्विटी शेयर तय किया गया है। न्यूनतम 90 इक्विटी शेयरों और उसके बाद 90 इक्विटी शेयरों के गुणकों में बोलियाँ लगाई जा सकती हैं।

कंपनी ने नए निर्गम से प्राप्त शुद्ध आय का उपयोग वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने के लिए करने का प्रस्ताव किया है, जिसका अनुमान वित्त वर्ष 2025 के लिए ₹ 81 करोड़ लगाया गया है। शेष राशि सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए खर्च की जाएगी। ₹ 10 अंकित मूल्य के 3,501,000 इक्विटी शेयरों के ऑफर फॉर सेल में तेजस दुल्हानी द्वारा 700,200 इक्विटी शेयर, अमर दुल्हानी द्वारा 700,200 इक्विटी शेयर, शेवक्रम दुल्हानी द्वारा 700,200 इक्विटी शेयर, सुजानदास दुल्हानी द्वारा 700,200 इक्विटी शेयर, तुषार दुल्हानी द्वारा 350,100 इक्विटी शेयर और निखिल दुल्हानी द्वारा 350,100 इक्विटी शेयर शामिल हैं।| 

रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस के माध्यम से पेश किए गए इक्विटी शेयरों को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव है। यूनिस्टोन कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड इस ऑफर के लिए बुक रनिंग लीड मैनेजर है।

Leave a Reply

Next Post

बांग्लादेश में अल्पसंख्यक: भय-चिंता के माहौल में सुरक्षा और न्याय की अपील, क्रिकेट बोर्ड ने सेना से मदद मांगी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव ढाका 11 अगस्त 2024। बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार के पतन के बाद से हिंदुओं समेत अल्पसंख्यक समुदायों को निशाना बनाया जा रहा है। दो हिंदू समूहों ने अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस को पत्र लिखा और बताया है कि अल्पसंख्यकों को 52 जिलों […]

You May Like

मरवाही में चार हाथियों का उत्पात, फार्म हाउस और खेतों को पहुंचाया भारी नुकसान....|....मोदी सबसे लंबे कार्यकाल वाले पीएम: दिल्ली सीएम से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद तक पहुंचे मंदिर; पूजा की....|....होर्मुज से जॉर्डन तक बढ़ा युद्ध का खतरा: ईरान ने अमेरिकी ठिकाने पर दागीं मिसाइलें, पश्चिम एशिया में हाई अलर्ट....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मीनाक्षी नटराजन मामले में आज चुनाव आयोग पहुंचेंगे कांग्रेस नेता, अहम मुलाकात....|....जंग के बीच अब पानी पर निशाना: ईरान के सिरिक में अमेरिकी बमबारी के बाद जलापूर्ति ठप, संकट और गहराने की आशंका....|....तृणमूल एमपी सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा, असम से राज्यसभा सांसद थीं ममता की पूर्व सहयोगी....|....सुशासन तिहार में मिले 37 लाख से अधिक आवेदनों का निराकरण करने का दावा खोखला - दीपक बैज....|....किशोर चंन्द्र पात्र बने एनटीपीसी कोरबा के कार्यकारी निदेशक....|....ईशा देओल की ‘घूंघट’ से खुलेगा डर का नया राज़