मां की तीसरी पुण्यतिथि पर ख़ुशी कपूर और जान्हवी कपूर ने कराई चेन्नई में पूजा

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बॉलीवुड की चांदनी श्रीदेवी (Sridevi ) की आज तीसरी पुण्यतिथि है। आज के दिन ही हवा हवाई के नाम से फेमस श्रीदेवी इस दुनिया को छोड़ कर अलविदा कह गई थीं। श्रीदेवी का निधन 24 फरवरी, 2018 को दुबई के एक होटल में हुए एक दर्दनाक हादसे में हुआ था। कहा जाता है कि उनकी मौत दिल के दौरे से हुई लेकिन उनकी मौत आज तक संदिग्ध ही बनी हुई है। आज श्रीदेवी की पुण्यतिथि पर एक तरफ जहां फैन्स उन्हें याद कर रहे हैं वहीं श्रीदेवी के परिवार ने उनके लिए चेन्नई स्थित घर में उनके पूजा कराई है।

श्रीदेवी के परिजनों बोनी कपूर, जान्हवी कपूर और ख़ुशी कपूर ने सोमवार को तिथि (हिंदी कैलेंडर) के अनुसार पूजन किया। तिथि के अनुसार 22 फरवरी को यह  पूजा की जानी थी। श्रीदेवी की तीसरी पुण्यतिथि से पहले बोनी कपूर, जान्हवी कपूर और खुशी कपूर ने चेन्नई में पूजा-अर्चना की। 2018 में श्रीदेवी की मौत के बाद हर साल परिवार चेन्नई के मायलापोर में दिवंगत अभिनेत्री के घर जाकर उनकी स्मृति में पूजा करने जाता है।

 24 फरवरी  2018 को दुबई में श्रीदेवी का निधन हो गया था। वो फैमिली वेडिंग अटेंड करने गईं थी। पोस्टमार्टम के मुताबिक श्रीदेवी का निधन बाथटब में डूबने की वजह हो गई थी।बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर और खुशी कपूर अपनी मां से बेहद प्यार करती थी।

आपको बता दें कि  श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर ने बॉलीवुड में  अपना डेब्यू किया था उससे कुछ महीने पहले ही श्रीदेवी का निधन हो गया था। जान्हवी ने फिल्म धड़क में ईशान खट्टर के साथ अपना एक्टिंग डेब्यू किया था । फिलहाल जान्हवी अपनी फिल्म रूही की रिलीज का इंतजार कर रही है जिसमें राजकुमार राव और वरुण शर्मा भी शामिल हैं । हार्दिक मेहता द्वारा निर्देशित यह फिल्म 11 मार्च को रिलीज होगी। इसके अलावा वो दोस्ताना 2 और गुड़ लक जैरी में भी नजर आने वाली हैं। 

Leave a Reply

Next Post

कैंसर ट्रीटमेंट से गुजर रही राखी सावंत की मां शेयर की तस्वीर, लिखा- प्रार्थना करें, वो जल्दी ठीक हो जाएं

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) की विजेता मिल चुकी हैं। इस साल बिग बॉस 14 की विनर रहीं टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik)। वहीं इस शो के पांच फाइनलिस्ट रहे थे जिसमे बॉलीवुड की आइमट गर्ल राखी सावंत (Rakhi Sawant) […]

You May Like

मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबने से मौत....|....बाबाधाम जाने वाले कांवड़ियों के लिए खुशखबरी....|....ऑक्सीजोन से विस्थापित दुकानदार क्रिस्टल आर्केड के सामने बसाए जाएंगे....|....पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्वतंत्र जांच के संकेत....|....अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत....|....गौरेला में बारिश के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे थे बच्चे....|....नवविवाहित दंपती को सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश भेजकर किया परेशान....|....करोड़ों के स्क्रैप चोरी मामले में सीआईएसएफ के 7 जवान सस्पेंड....|....फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर आबकारी अधिकारी से मांगी शराब और नकदी....|....कार्बन फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद एक और लापरवाही