लगता है हशीश की हेवी डोज लेकर बैठी थीं…’भीख में आजादी’ पर कंगना को नवाब मलिक की खरी-खरी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 12 नवंबर 2021। ‘आजादी 2014 में मिली’ कंगना के इस बयान पर सियासी भूचाल आ गया है। कंगना के विवादास्पद बयान की न केवल निंदा की जा रही है, बल्कि उनसे पद्मश्री वापस लेने की भी मांग की जा रही है। कगंना के असल आजादी वाले बयान पर अब एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने भी हमला बोला है। नवाब मलिक ने शुक्रवार को कंगना रनौत के बयान की निंदा की और कहा कि ऐसा लगता है कि बयान देने से पहले बॉलीवुड अभिनेत्री ने हेवी ड्रग्स ली थी।

आर्यन खान केस में एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े पर ताबड़तोड़ हमला करने वाले नवाब मलिक ने कंगना रनौत के बयान की निंदा करते हुए कहा, ‘हम कंगना रनौत के इस बयान की कड़ी निंदा करते हैं कि भारत को 2014 में आजादी मिली। अभिनेत्री ने स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान किया। केंद्र को कंगना से पद्मश्री वापस लेना चाहिए और उन्हें गिरफ्तार करना चाहिए।

महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने आगे कहा कि ऐसा लगता है कि इस तरह का बयान देने से पहले कि भारत को 2014 में आजादी मिली थी, कंगना रनौत ने मलाणा क्रीम (हशीश की एक विशेष किस्म, जो विशेष रूप से हिमाचल प्रदेश में उगती है) की हेवी डोज ली थी। बता दें कि इससे पहले वरुण गांधी से लेकर कई नेता कंगना रनौत की आलोचना कर चुके हैं।

कंगना ने कहा-1947 में आजादी नहीं, बल्कि भीख मिली थी, आजादी 2014 में मिली
दरअसल, अभिनेत्री कंगना रनौत ने यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया था कि भारत को ‘1947 में आजादी नहीं, बल्कि भीख मिली थी और जो आजादी मिली है वह 2014 में मिली, जब नरेंद्र मोदी सरकार सत्ता में आई। पहले भी विवादास्पद बयान देती रहीं कंगना अपने इस बयान से एक बार फिर विवाद में पड़ गयी हैं। आम आदमी पार्टी ने मुंबई पुलिस में आवेदन दाखिल कर कंगना के खिलाफ ‘राजद्रोह पूर्ण और भड़काऊ’ बयान के लिए मामला दर्ज करने की मांग की है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी के सांसद वरुण गांधी समेत कई नेताओं, सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं एवं अन्य लोगों ने बुधवार शाम को एक कार्यक्रम में दिये गये अभिनेत्री के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

विवादों से कंगना का है पुराना नाता
कंगना रनौत विवादास्पद बयानों को लेकर अक्सर खबरों में रहती हैं-चाहे भाई-भतीजावाद पर फिल्मकार करण जौहर के साथ उनका झगड़ा हो, किसानों के प्रदर्शन पर अभिनेता-गायक दिलजीत दोसांझ के साथ तनातनी रही हो, महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ शिवसेना सरकार की आलोचना करने वाले उनके ट्वीट रहे हों या मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से करने की बात हो। उन्होंने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद मुंबई में असुरक्षित महसूस करने की बात कही थी जिसके बाद केंद्र सरकार ने उन्हें वाई-प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की। ट्विटर ने अभिनेत्री का खाता स्थायी रूप से निलंबित कर दिया है और कहा कि ‘ट्विटर के नियमों का बार-बार उल्लंघन करने पर’ ऐसा किया गया। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा पर उनके बयानों के बाद ट्विटर ने यह कदम उठाया था। अब वह इंस्टाग्राम पर अपने वीडियो और संदेश डालती हैं।

Leave a Reply

Next Post

NZ के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित, रोहित को आराम, पहले टेस्ट में रहाणे कप्तान, विराट दूसरे टेस्ट में करेंगे वापसी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 12 नवंबर 2021। भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। ऑल इंडिया सीनियर सिलेक्शन कमिटी ने 16 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। रोहित शर्मा को दोनों टेस्ट मैच […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार