योगी सरकार की डेढ़ करोड़ किसानों को सौगात, निजी नलकूप पर मिलेगा फ्री बिजली कनेक्शन

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लखनऊ 05 मार्च 2024। हाइड्रोजन नीति को मंजूरी दे दी गई है। इसके बाद प्रदेश के विभिन्न शहरों में ग्रीन हाइड्रोजन उत्पादन, हाइड्रोजन बस सहित अन्य वाहन चलाने की योजना साकार हो सकेगी। बैठक में किसानों के हित में बड़ा फैसला लिया गया है। कैबिनेट ने निजी नलकूप पर मुफ्त बिजली कनेक्शन देने के फैसले पर सहमति दे दी। इससे प्रदेश के डेढ़ करोड़ किसानों को मुफ्त कनेक्शन का लाभ मिलेगा। यह योजना एक अप्रैल 2023 से लागू होगी। जिसके बाद से बकाया निजी नलकूप का बिल नहीं जमा करना होगा। प्रदेश में यूपीनेडा की ओर से ग्रीन हाइड्रोजन पॉलिसी बनाई गई है। अब इसे लागू करने की तैयारी है। इस पालिसी को मंजूरी मिलने के बाद अन्य वाहनों के साथ ही पाइप्ड नेचुरल गैस में मिलाकर प्रयोग किया जा सकेगा। मालूम हो कि केंद्र सरकार की ओर से नेशनल ग्रीन हाइड्रोजन मिशन शुरू किया गया है। अब इसे राज्यों को लागू करना है। अंतरा में 800 मेगावाट की दो यूनिट एनटीपीसी के सहयोग से स्थापित की जाएगी। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि इस निर्णय से हम प्रदेश को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने का काम कर रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

इस्राइल पर लेबनान से दागी गई एंटी-टैंक मिसाइल, चपेट में आकर एक भारतीय की मौत, दो अन्य घायल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव यरुशलम 05 मार्च 2024। इस्राइल और हमास के बीच संघर्ष को पांच महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है। दोनों पक्षों के बीच अब तक युद्धविराम की कोशिशें लगातार नाकाम रही हैं। इस बीच इस्राइल को गाजा पट्टी में हमास के साथ-साथ लेबनान की […]

You May Like

श्रीलंका लगातार दूसरी बार विमेंस एशिया कप के फाइनल में....|....लोलार्क छठ 17 सितंबर को: सात साल बाद बन रहे सात महायोग....|....मेडिकल स्टोर्स में मिली एक्सपायरी दवाइयों की बड़ी खेप....|....कोरबा पुलिस ने 110 फोन ढूंढकर मालिकों को लौटाए,चेहरे पर लौटी मुस्कान....|....दशगात्र कार्यक्रम में जादू-टोने के शक ने लिया खूनी रूप....|....सरकारी आयुर्वेद अस्पताल की कैंटीन में एक्सपायर ब्रेड से बन रहा था सैंडविच, सड़ी प्याज भी मिली....|....इंदौर की ट्रैफिक गर्ल शुभी जैन पुलिकर्मियों पर ’लेडिस जात‘कहने से भड़की....|....10 लाख पेड़ कटने का दावा सफेद झूठ, उसका दसवां हिस्सा भी नहीं काटा जाना है : सौरभ सिंह....|....कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने की डिस्पैच और स्पेशल कैंपेन 6.0 की तैयारियों की समीक्षा....|....प्रधानमंत्री आवास पर विजय शर्मा प्रदेश की जनता को गुमराह करना बंद करे - कांग्रेस