सामंथा का फिर दिखेगा एक्शन अवतार, इस दिन रिलीज होगा यशोदा का टीजर

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

हैदराबाद 31 अगस्त 2022। सामंथा रुथ की आने वाली फिल्म ‘यशोदा’ को लेकर नई अपडेट सामने आई है. ये एक पैन इंडिया फिल्म है, जिसमें सामंथा मुख्य किरदार में नजर आएंगी. पिछले कई महीनों से चले इस फिल्म को लेकर बज बना हुआ है. जिसके बाद अब साउथ एक्टर समांथा रुथ प्रभु ने इसके टीजर लॉन्च की घोषणा की है. हाल ही में अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए एक्ट्रेस ने एक पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने फिल्म का पोस्टर शेयर किया है. पोस्टर में सामंथा का इंटेंस लुक देखकर फैंस के बीच फिल्म को लेकर और बेसब्री बढ़ गई है

सामंथा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से फिल्म का एक पोस्टर शेयर किया है. इस पोस्टर में सामंथा दिखाई दे रही हैं. साथ ही, बैकग्राउंड में कई लड़कियां नजर आ रही हैं. इसके साथ एक्ट्रेस ने पोस्च करते हुए कैप्शन में यशोदा के टीजर रिलीज की तारीख लिखी है. इतना ही नहीं, उन्होंने डेट के साथ टाइम भी शेयर किया है. जिससे दर्शकों की नजर टीजर पर टिकी रहे.

यहां देखिए एक्ट्रेस का पोस्ट

https://www.instagram.com/p/Ch6bt4hL1HL/?utm_source=ig_web_copy_link

अगले महीने की इस तारीख को होगा टीजर लॉन्च

आपको बता दें कि पोस्ट के जरिए सामंथा ने बताया है कि उनकी आने वाली फिल्म यशोदा का टीजर 9 सितंबर को शाम 5:49 मिनट पर लॉन्च होगा. साथ ही, उन्होंने हैशटैग टीजर लिखकर नया अपडेट दिया है. रिपोर्ट्स की मानें तो निर्माताओं की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, फिल्म ‘यशोदा’ एक साइंस फिक्शन थ्रिलर फिल्म है. कुछ वक्त पहले इसका एक वीडियो सामने आया था. जिसमें दिखाया गया था कि सामंथा एक प्रेग्नेंट महिला हैं, जो एक ऐसी जगह पर हैं, जहां आसानी से पहुंचा नहीं जा सकता है.

फिल्म में मिल सकता है हॉरर तड़का

ये फिल्म जरूर एक महिला की जिंदगी पर दर्शाई गई है. लेकिन, इसमें एक हॉरर तड़का भी देखने को मिल सकता है. बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन हरिशंकर और हरीश नारन ने किया है. ‘यशोदा’ में तमिल अभिनेत्री वरलक्ष्मी सरथ कुमार और मलयालम अभिनेता उन्नी मुकुंदन भी समंथा के साथ मुख्य किरदार में नजर आएंगे.

Leave a Reply

Next Post

महाराष्ट्र की राइस सिटी गोंदिया में धान खरीद को लेकर अधिकारियों की मनमानी, किसानों ने किया हंगामा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव गोंदीया 31 अगस्त 2022। महाराष्ट्र की राइस सिटी कहे जाने वाले गोंदिया जिले के धान खरीदी केंद्रों पर इस बार किसानों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ा है. हालांकि, अब जहां खरीद में कुछ अनियमितता का निराकरण हो गया है. इसके बावजूद यहां केंद्र […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 जुलाई से खुलेगा इंडो एमआईएम का ₹3812 करोड़ का आईपीओ