फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग के लिए अब लद्दाख पहुंचे अमीर खान

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई 02 मई 2021। देश में चल रही कोरोना वायरस की दूसरी लहर का ये सकंट हर किसी पर काफी भारी पड़ रहा है। फिर चाहे आम लोग हो या फिल्मी सितारें ही क्यूं न हो। पिछले कई हफ्तों से देश के कई राज्‍यों में लॉकडाउन घोषित हो चुका है। जिसके चलते फिल्‍मों और सीरियल्‍स की शूटिंग रोकी हुई है। 

ऐसे में आमिर खान ने फैसला लिया है कि वह अपनी फिल्‍म ‘लाल सिंह चड्ढा’ की शूटिंग अब लद्दाख में करेंगे। आमिर यहां अपनी फिल्‍म के एक्‍शन सीक्‍वेंस की शूटिंग करेंगे। कारगिर में कुछ लोकेशंस की रेकी करते हुए आमिर खान की कुछ तस्‍वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। आमिर खान यहां लगभग 45 दिन का शूटिंग शेड्यूल होगा और लद्दाख और कारगिल इलाके में कई एक्‍शन सीक्‍वेंस शूट किए जाएंगे। आमिर की इस फिल्‍म में साउथ के सुपरस्‍टार विजय सेतुपति नजर आने वाले थे लेकिन अब उनकी जगह नागा चैतन्‍य नजर आएंगे और वो भी लद्दाख में फिल्‍म की यूनिट को जॉइन करेंगे।

आमिर खान कुछ समय पहले कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद वे ब्रेक लेकर होम क्वारनटीन हो गए और फिल्म पर काम रुक गया था। हालांकि अब इस फिल्म की शूटिंग एक बार फिर से शुरु की जाएगी। आपको बता दें फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ 1994 में आई अमेरिकी फिल्म ‘फॉरेस्ट गम्प’ की रीमेक है। 

फिल्म ऑपरेशन ब्लू स्टार और बाबरी मस्जिद के विध्वंस पर भी आधारित होगी। आमिर खान फिल्म में एक सिख की भूमिका में नजर आएंगे और करीना कपूर उनके अपोजिट लीड फीमेल एक्ट्रेस होंगी। 

Leave a Reply

Next Post

अधूरी रह गई बिक्रमजीत कंवरपाल की आखिरी ख्वाहिश, बनाना चाहते थे एक खास फिल्म

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 02 मई 2021। इंडियन आर्मी में ऑफिसर और ऐक्टर रहे बिक्रमजीत कंवरपाल का निधन हो गया है। उनकी मृत्यु कोरोनावायरस संक्रमण के कारण हुआ। उनके खास दोस्त और फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर ने शनिवार को खुलासा किया कि बिक्रमजीत का सपना था कि […]

You May Like

गायों में फैलने वाले वायरस से पहली बार इंसान की मौत....|....एशियन पैरा गेम्स में भारत को 28वां गोल्ड....|....मोहन भागवत बोले: संघ केवल हिंदुओं के लिए नहीं, पूरे राष्ट्र के लिए है....|....'मैं भी हूं मांझी की बेटी': मुरिया दरबार में द्रौपदी मुर्मू बोलीं- आदिवासी परंपराएं संजोए रखना बड़ी जिम्मेदारी....|....दिग्विजय सिंह की यात्रा में बच्चों से नारे लगवाने की शिकायत....|....मुंबई में सरकार की 117 साल पुरानी हेरिटेज बिल्डिंग बेचने की तैयारी....|....छात्राओं ने शिक्षक पर लगाए बैड टच के आरोप....|....बढ़ते प्रदूषण पर लगाम कसने की तैयारी....|....जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों पर ईडी करेगी कार्रवाई....|....उड़ता तीर के आगे धुरंधर भी फेल