अधूरी रह गई बिक्रमजीत कंवरपाल की आखिरी ख्वाहिश, बनाना चाहते थे एक खास फिल्म

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 02 मई 2021। इंडियन आर्मी में ऑफिसर और ऐक्टर रहे बिक्रमजीत कंवरपाल का निधन हो गया है। उनकी मृत्यु कोरोनावायरस संक्रमण के कारण हुआ। उनके खास दोस्त और फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर ने शनिवार को खुलासा किया कि बिक्रमजीत का सपना था कि वह सियाचिन पर एक फिल्म बनाए। उनकी मौत की खबर सुनकर सभी लोग स्तब्ध है कि आखिर अचानक से ऐसे कैसे हुआ। निर्माता मधुर भंडारकर ने अपने ट्विटर हैंडल से एक पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने बताया कि बिक्रमजीत के निधन के पहले वह उनके साथ थे।

मेजर बिक्रमजीत कंवरपाल का ड्रिम प्रोजेक्ट था सियाचिन
मेजर बिक्रमजीत कंवरपाल के निधन का खबर सुनने के बाद मैं काफी दुखी हूं। वह एक प्रतिभाशाली अभिनेता जिन्होंने मेरी कई फिल्मों में काम किया था हीरोइन, पेज 3, कॉर्पोरेट और इंदु सरकार। सियाचिन में भारतीय सेना उनका ड्रीम प्रोजेक्ट था। फिल्म को लेकर हम दोनों काफी बातचीत करते थे। । उनके परिवार और दोस्तों के लिए मेरी संवेदना है।ओम शांति।

फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने बिक्रमजीत के निधन की खबर सुनकर बोले, इस खबर ने मुझे अंदर से तोड़ दिया है। वह 52 साल के थे जब उन्होंने अंतिम सांस ली। ‘लेस्ट वी फॉरगेट इंडिया फाउंडेशन’ के अनुसार – एक चैरिटेबल ट्रस्ट जो भारतीय सशस्त्र बलों के कर्मियों के परिवारों की भलाई के लिए सहायता, कल्याण, कौशल और शिक्षा प्रदान करता है, जिन्होंने अपनी सेवा के दौरान अपनी जान गंवा दी है और किसी भी जरूरतमंद सदस्य के सार्वजनिक, ‘स्पेशल ओपीएस’ अभिनेता का शुक्रवार, 30 अप्रैल 2021 को निधन हो गया।

हिमाचल में जन्मे बिक्रमजीत ने कई फिल्मों और टेलीविजन में काम किया है। उन्हें आखिरी बार 2020 में नीरज पांडे निर्देशित थ्रिलर वेब सीरीज ‘स्पेशल ओपीएस’ में देखा गया था। थ्रिलर क्राइम सीरीज़ illegal justice में भी देखा गया था। इसके बाद ‘आपके कमरे में कोई रहता है’ में भी देखा गया था।

बता दें कि बिक्रमजीत भारतीय सेना के एक अधिकारी, द्वारका नाथ कंवरपाल के बेटे थे, जिन्हें 1963 में कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया था। 1989 में उन्होंने भारतीय सेना में कमीशन का पोस्ट दिया गया था। बिक्रमजीत 2002 में भारतीय सेना में एक मेजर के रूप में सेवानिवृत्त हुए। 2003 में उन्होंने बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की और ‘पेज 3’, ‘रॉकेट सिंह: सेल्समैन ऑफ द ईयर’, ‘आरक्षन’, ‘मर्डर’ जैसी कई फिल्मों में अभिनय किया। उनकी दूसरी फिल्मों में 2 स्टेट्स, द गाजी अटैक सहित कई फिल्में है।

Leave a Reply

Next Post

न समझे खुद को बेबस और लाचार, मदद के लिए अमित की टीम है तैयार

शेयर करेहंचबैक से पीडित अमित संकट के दौर में जरूरतमंदों की मदद कर पेश कर रहे हैं मिसाल मुख्यमंत्री की अपील के बाद लोगों के सहयोग के लिए आगे आ रहे समाजसेवी इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 2 मई 2021। कहते हैं भगवान कहीं और नहीं बल्कि इसी धरती पर ही […]

You May Like

‘कजिन ईशा’ में विक्रांत राय और सुरभि तलोदिया का एवरग्रीन रोमांस....|....‘लव एंड वॉर’ में होगा रणबीर-आलिया-विक्की का ग्रैंड सिनेमाई संगम....|....इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत